अचलेश्वर मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पर विवाद, श्रद्धालु को कमरे में ले जाकर पीटा, पुजारी बोला- तांत्रिक क्रिया से खत्म कर देंगे

ग्वालियर (म.प्र.)

By Rohit.P
On

अचलेश्वर मंदिर ग्वालियर में प्रसाद विवाद पर पुजारी ने श्रद्धालु से मारपीट की, VIDEO सामने आया, पीड़ित ने सुरक्षा की मांग की।

ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर में एक श्रद्धालु के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। प्रसाद चढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पुजारी और मंदिर से जुड़े लोगों ने श्रद्धालु को एक कमरे में ले जाकर पीट दिया। घटना के बाद पीड़ित और उसका परिवार डरा हुआ है और सुरक्षा की मांग कर रहा है।

प्रसाद चढ़ाने के तरीके से शुरू हुआ विवाद

लक्ष्मीगंज लश्कर निवासी 54 वर्षीय राजेश बोहरा का कहना है कि वह कई दशकों से मंदिर में पूजा करने जाते रहे हैं। 29 मार्च को जब वह पूजा करने पहुंचे, तो उन्होंने पुजारी को प्रसाद चढ़ाने के लिए दिया। आरोप है कि पुजारी ने प्रसाद को भगवान पर फेंककर चढ़ाया, जिसे देखकर उन्होंने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

नटराज भवन में ले जाकर की गई मारपीट

विवाद बढ़ने के बाद मंदिर परिसर में मौजूद कर्मचारियों को श्रद्धालु को नटराज भवन ले जाने के लिए कहा गया। आरोप है कि वहां ले जाकर उसके साथ धक्का-मुक्की की गई और थप्पड़ मारे गए। इस दौरान गले से पकड़कर उसे जोर से धक्का भी दिया गया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

तांत्रिक क्रिया से मारने की दी धमकी

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान पुजारी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कहा गया कि उसे तांत्रिक क्रिया के जरिए भस्म कर दिया जाएगा और वह सड़कर मरेगा। इस धमकी के बाद पीड़ित और उसका परिवार बेहद भयभीत है।

गुरु-शिष्य संबंध के बावजूद हुआ विवाद

राजेश बोहरा ने बताया कि जिस पुजारी से उनका विवाद हुआ, उसी से उन्होंने दीक्षा भी ली थी। इसके बावजूद इस तरह का व्यवहार उनके लिए चौंकाने वाला है। उनका कहना है कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

पुलिस कार्रवाई का इंतजार

मामला कंपू थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में सीएसपी मनीष यादव का कहना है कि अभी तक औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मंदिर प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Apr 2026 By Rohit.P

अचलेश्वर मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पर विवाद, श्रद्धालु को कमरे में ले जाकर पीटा, पुजारी बोला- तांत्रिक क्रिया से खत्म कर देंगे

ग्वालियर (म.प्र.)

ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर में एक श्रद्धालु के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। प्रसाद चढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पुजारी और मंदिर से जुड़े लोगों ने श्रद्धालु को एक कमरे में ले जाकर पीट दिया। घटना के बाद पीड़ित और उसका परिवार डरा हुआ है और सुरक्षा की मांग कर रहा है।

प्रसाद चढ़ाने के तरीके से शुरू हुआ विवाद

लक्ष्मीगंज लश्कर निवासी 54 वर्षीय राजेश बोहरा का कहना है कि वह कई दशकों से मंदिर में पूजा करने जाते रहे हैं। 29 मार्च को जब वह पूजा करने पहुंचे, तो उन्होंने पुजारी को प्रसाद चढ़ाने के लिए दिया। आरोप है कि पुजारी ने प्रसाद को भगवान पर फेंककर चढ़ाया, जिसे देखकर उन्होंने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

नटराज भवन में ले जाकर की गई मारपीट

विवाद बढ़ने के बाद मंदिर परिसर में मौजूद कर्मचारियों को श्रद्धालु को नटराज भवन ले जाने के लिए कहा गया। आरोप है कि वहां ले जाकर उसके साथ धक्का-मुक्की की गई और थप्पड़ मारे गए। इस दौरान गले से पकड़कर उसे जोर से धक्का भी दिया गया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

तांत्रिक क्रिया से मारने की दी धमकी

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान पुजारी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कहा गया कि उसे तांत्रिक क्रिया के जरिए भस्म कर दिया जाएगा और वह सड़कर मरेगा। इस धमकी के बाद पीड़ित और उसका परिवार बेहद भयभीत है।

गुरु-शिष्य संबंध के बावजूद हुआ विवाद

राजेश बोहरा ने बताया कि जिस पुजारी से उनका विवाद हुआ, उसी से उन्होंने दीक्षा भी ली थी। इसके बावजूद इस तरह का व्यवहार उनके लिए चौंकाने वाला है। उनका कहना है कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

पुलिस कार्रवाई का इंतजार

मामला कंपू थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में सीएसपी मनीष यादव का कहना है कि अभी तक औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मंदिर प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/controversy-over-offering-prasad-in-achaleshwar-temple-the-priest-took/article-50271

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.