गाने को लेकर मर्डर, बारात में गाना बजाने पर विवाद, फिर मिली लाश

Indore, MP

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बारात में नाचने के दौरान विवाद, युवक की चाकू मार कर हत्या.

शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बारात के दौरान युवक की हत्या का मामला सामने आया है. तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि घटना ग्वाला कॉलोनी की है. जहां शादी समारोह में शामिल होने देव उर्फ विनोद दूधिया आया था लेकिन रात तकरीबन 12:00 बजे वह समारोह स्थल से 300 मीटर की दूरी पर मरणासन्न स्थिति में मिला. युवक को उसके दोस्त इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई.''

'दोस्त-दोस्त ना रहा' गाने पर विवाद

प्रांरभिक पूछताछ में पता चला है कि मृतक देव उर्फ विनोद का बारात में नाचते वक्त विवाद हुआ था. युवक बार-बार दोस्ती से संबंधित गानों को लेकर डीजे वाले से डिमांड कर रहा था. इस दौरान 'दोस्त-दोस्त ना रहा' गाने पर डीजे वाले से उसकी बहस हो गई. इसी बीच बारात में मौजूद कुछ लोगों ने देव और उसके एक दोस्त नरेंद्र की पिटाई कर दी, लेकिन बारात में शामिल कुछ लोगों ने दोनों को समझाकर अलग कर दिया. इस घटना के तकरीबन आधे घंटे बाद देव उर्फ विनोद शादी समारोह स्थल से तकरीबन 300 मीटर की दूरी पर लहूलुहान मिला.

मृतक के शरीर पर चाकू के कई घाव

तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के मुताबिक, '' मौके पर पहुंची पुलिस ने विभिन्न लोगों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है. मृतक के शरीर पर चाकू के कई घाव मिले हैं. इससे यह प्रतीत हो रहा है कि बारात में शामिल कुछ बदमाशों ने विनोद की चाकू माकर हत्या की है. बताया जा रहा है कि मृतक विनोद दूधिया एक डिस्पोजल कंपनी में काम करता था. साक्ष्यों के आधार पर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी. वहीं बारातियों से भी पूछताछ की जा रही है.''

1200-675-23045738-thumbnail-16x9-murder

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Dec 2024 By दैनिक जागरण

गाने को लेकर मर्डर, बारात में गाना बजाने पर विवाद, फिर मिली लाश

Indore, MP

शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बारात के दौरान युवक की हत्या का मामला सामने आया है. तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि घटना ग्वाला कॉलोनी की है. जहां शादी समारोह में शामिल होने देव उर्फ विनोद दूधिया आया था लेकिन रात तकरीबन 12:00 बजे वह समारोह स्थल से 300 मीटर की दूरी पर मरणासन्न स्थिति में मिला. युवक को उसके दोस्त इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई.''

'दोस्त-दोस्त ना रहा' गाने पर विवाद

प्रांरभिक पूछताछ में पता चला है कि मृतक देव उर्फ विनोद का बारात में नाचते वक्त विवाद हुआ था. युवक बार-बार दोस्ती से संबंधित गानों को लेकर डीजे वाले से डिमांड कर रहा था. इस दौरान 'दोस्त-दोस्त ना रहा' गाने पर डीजे वाले से उसकी बहस हो गई. इसी बीच बारात में मौजूद कुछ लोगों ने देव और उसके एक दोस्त नरेंद्र की पिटाई कर दी, लेकिन बारात में शामिल कुछ लोगों ने दोनों को समझाकर अलग कर दिया. इस घटना के तकरीबन आधे घंटे बाद देव उर्फ विनोद शादी समारोह स्थल से तकरीबन 300 मीटर की दूरी पर लहूलुहान मिला.

मृतक के शरीर पर चाकू के कई घाव

तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के मुताबिक, '' मौके पर पहुंची पुलिस ने विभिन्न लोगों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है. मृतक के शरीर पर चाकू के कई घाव मिले हैं. इससे यह प्रतीत हो रहा है कि बारात में शामिल कुछ बदमाशों ने विनोद की चाकू माकर हत्या की है. बताया जा रहा है कि मृतक विनोद दूधिया एक डिस्पोजल कंपनी में काम करता था. साक्ष्यों के आधार पर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी. वहीं बारातियों से भी पूछताछ की जा रही है.''

1200-675-23045738-thumbnail-16x9-murder

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/controversy-over-song-being-played-in-murder-procession-body-found/article-4795

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.