- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर में फिर दस्तक दे रहा कोरोना: दो नए मरीज सामने आए, महिला की इलाज के दौरान मौत
इंदौर में फिर दस्तक दे रहा कोरोना: दो नए मरीज सामने आए, महिला की इलाज के दौरान मौत
INDORE, MP
लंबे समय के बाद शहर में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इनमें एक महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि एक युवक का इलाज जारी है।
किडनी की बीमारी से पीड़ित थी महिला
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला पहले से किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई और अंततः उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से स्वास्थ्य महकमा एक बार फिर सतर्क मोड में आ गया है।
देवास निवासी युवक पॉजिटिव, आइसोलेशन में भर्ती
दूसरे मरीज की पहचान एक युवक के रूप में हुई है, जो मूल रूप से देवास का निवासी है। युवक का इलाज इंदौर के अस्पताल में चल रहा है और उसे तत्काल आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
देवास स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई सूचना
इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने देवास स्वास्थ्य विभाग को युवक की संक्रमण संबंधी जानकारी भेज दी है, ताकि वहां कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
परिवार के सदस्यों की होगी जांच
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव युवक के परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल लेने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग अमला तैनात कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की अपील
कोरोना के इन नए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराने की अपील की है। साथ ही मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए