कोर्ट ने NIA के वांटेड आतंकी फिरोज खान को भेजा जेल, रतलाम पहुंची जांच एजेंसी

RATLAM, MP

रतलाम की जिला अदालत ने NIA के वांटेड आतंकी फिरोज खान को 15 अप्रैल तक के लिए जेल भेज दिया है. फिरोज को बुधवार को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

जयपुर में ब्लास्ट की साजिश रचने के मामले में NIA के वांटेड आतंकी फिरोज खान को रतलाम पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था. जिसे पुलिस ने आज जिला कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उसे 15 अप्रैल तक के लिए जेल भेज दिया है. सहायक जिला अभियोजन अधिकारी राजेंद्र सागर ने बताया "रतलाम पुलिस द्वारा रिमांड की मांग नहीं की गई थी. जिसके बाद न्यायालय ने आरोपी को 15 अप्रैल तक जेल भेजने का आदेश दिया है."

वहीं, एनआईए की टीम भी रतलाम पहुंची है. गौरतलब है कि जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने वालों में शामिल आतंकी फिरोज खान अपनी बहन रेहाना के घर से बुधवार को पकड़ा गया था. 28 मार्च 2022 को निंबाहेड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से बड़े पैमाने पर विस्फोटक पदार्थ पकड़ा था. राजस्थान एटीएस ने रतलाम के 8 से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया था. इस घटना के बाद से ही फिरोज फरार चल रहा था.

पूछताछ के दौरान हुए कई खुलासे

रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी फिरोज खान से पूछताछ की है. एसपी अमित कुमार ने बताया "2022 और 23 में आरोपी फिरोज बांसवाड़ा क्षेत्र में रह रहा था. आरोपी फरारी के दौरान हुलिया बदलकर रह रहा था. वह क्लीन शेव रहकर अपनी पहचान छुपाने का प्रयास कर रहा था. वर्तमान में वह ईद मिलने अपनी बहन के घर आया था.

भाजपा नेता के भाई के घर से पकड़ाया आतंकी

जिस घर से फिरोज को हिरासत में लिया गया था वह भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के भाई का घर है. फिरोज की बहन रेहाना भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार के छोटे भाई मसरूफ खान की पत्नी हैं. इसी मकान के आगे वाले हिस्से में भाजपा नेता मंसूर रहते हैं. जबकि पिछले हिस्से में उनका भाई मसरुफ रहता है. स्टेशन रोड थाना पुलिस इस मामले में आतंकी फिरोज की मदद करने वाले रिश्तेदारों की भूमिका की जांच कर रही है.

दरअसल पूरा मामला मार्च 2022 में सामने आया था जब निंबाहेड़ा पुलिस ने रतलाम के तीन आतंकियों से आईईडी में प्रयुक्त होने वाले विस्फोटक और कंटेंट बरामद किए थे. आरोपी रतलाम के ही रहने वाले थे. जिनसे मिले लिंक के आधार पर पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड इमरान को रतलाम के मोहन नगर से गिरफ्तार किया था. इस पूरे मामले में संदिग्ध आतंकी संगठन सूफा का नाम सामने आया था.

अब तक इस साजिश से जुड़े 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और एनआईए सहित अन्य जांच एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं, इस मामले में अब तक फरार चल रहे फिरोज खान पर एनआईए ने 5 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था.

मामले के मास्टरमाइंड इमरान की संपत्ति को भी एनआईए ने अटैच किया था. बहरहाल इस पूरे मामले की जांच एनआईए की टीम कर रही है. रतलाम पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे 15 अप्रैल तक जेल भेजा गया है. वहीं, इस मामले की जांच के लिए एनआईए टीम रतलाम पहुंची है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Apr 2025 By दैनिक जागरण

कोर्ट ने NIA के वांटेड आतंकी फिरोज खान को भेजा जेल, रतलाम पहुंची जांच एजेंसी

RATLAM, MP

जयपुर में ब्लास्ट की साजिश रचने के मामले में NIA के वांटेड आतंकी फिरोज खान को रतलाम पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था. जिसे पुलिस ने आज जिला कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उसे 15 अप्रैल तक के लिए जेल भेज दिया है. सहायक जिला अभियोजन अधिकारी राजेंद्र सागर ने बताया "रतलाम पुलिस द्वारा रिमांड की मांग नहीं की गई थी. जिसके बाद न्यायालय ने आरोपी को 15 अप्रैल तक जेल भेजने का आदेश दिया है."

वहीं, एनआईए की टीम भी रतलाम पहुंची है. गौरतलब है कि जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने वालों में शामिल आतंकी फिरोज खान अपनी बहन रेहाना के घर से बुधवार को पकड़ा गया था. 28 मार्च 2022 को निंबाहेड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से बड़े पैमाने पर विस्फोटक पदार्थ पकड़ा था. राजस्थान एटीएस ने रतलाम के 8 से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया था. इस घटना के बाद से ही फिरोज फरार चल रहा था.

पूछताछ के दौरान हुए कई खुलासे

रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी फिरोज खान से पूछताछ की है. एसपी अमित कुमार ने बताया "2022 और 23 में आरोपी फिरोज बांसवाड़ा क्षेत्र में रह रहा था. आरोपी फरारी के दौरान हुलिया बदलकर रह रहा था. वह क्लीन शेव रहकर अपनी पहचान छुपाने का प्रयास कर रहा था. वर्तमान में वह ईद मिलने अपनी बहन के घर आया था.

भाजपा नेता के भाई के घर से पकड़ाया आतंकी

जिस घर से फिरोज को हिरासत में लिया गया था वह भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के भाई का घर है. फिरोज की बहन रेहाना भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार के छोटे भाई मसरूफ खान की पत्नी हैं. इसी मकान के आगे वाले हिस्से में भाजपा नेता मंसूर रहते हैं. जबकि पिछले हिस्से में उनका भाई मसरुफ रहता है. स्टेशन रोड थाना पुलिस इस मामले में आतंकी फिरोज की मदद करने वाले रिश्तेदारों की भूमिका की जांच कर रही है.

दरअसल पूरा मामला मार्च 2022 में सामने आया था जब निंबाहेड़ा पुलिस ने रतलाम के तीन आतंकियों से आईईडी में प्रयुक्त होने वाले विस्फोटक और कंटेंट बरामद किए थे. आरोपी रतलाम के ही रहने वाले थे. जिनसे मिले लिंक के आधार पर पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड इमरान को रतलाम के मोहन नगर से गिरफ्तार किया था. इस पूरे मामले में संदिग्ध आतंकी संगठन सूफा का नाम सामने आया था.

अब तक इस साजिश से जुड़े 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और एनआईए सहित अन्य जांच एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं, इस मामले में अब तक फरार चल रहे फिरोज खान पर एनआईए ने 5 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था.

मामले के मास्टरमाइंड इमरान की संपत्ति को भी एनआईए ने अटैच किया था. बहरहाल इस पूरे मामले की जांच एनआईए की टीम कर रही है. रतलाम पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे 15 अप्रैल तक जेल भेजा गया है. वहीं, इस मामले की जांच के लिए एनआईए टीम रतलाम पहुंची है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/court-sent-nia-wanted-terrorist-feroz-khan-to-jail-ratlam/article-16555

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.