'होली पर ढक लें अपने धार्मिक स्थल', पुलिस ने जारी किया फरमान, ड्रोन से निगरानी

INDORE, MP

महू घटना के बाद हाई अलर्ट पर इंदौर पुलिस. शुक्रवार को होली और जुमे की नमाज के कारण संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी.

होली और रंगपंचमी पर इंदौर पुलिस और प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाई है. होली के दिन जुमे की भी नमाज के चलते इंदौर और महू में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दोनों जगह 2000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है. वहीं पुलिस प्रशासन ने हर थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक बुलाकर मौलानाओं से अपील की है कि यदि उन्हें रंगों से परेशानी है तो वे अपने धार्मिक स्थलों को प्लास्टिक या तिरपाल से कवर कर सकते हैं. खास तौर पर महू में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय को इसे लेकर सख्त हिदायत दी है.

मस्जिदों को ढकने की सलाह

महू में 9 मार्च की रात चैंपियस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद दो समुदायों में विवाद के चलते पुलिस हाईअलर्ट पर है. वर्ग विशेष के धार्मिक स्थलों को पुलिस ने कई फरमान जारी किए हैं.

गांधीनगर थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि "महू की घटना के बाद शांति समिति की बैठक में मौलानाओंं को बुलाकर उन्हें कहा गया है कि होली और रंग पंचमी के दिन अपने धार्मिक स्थलों को पूरी तरह से ढक लें." क्योंकि उस दिन शुक्रवार भी है तो कुछ लोगों ने नमाज पढ़ने की बात कही है. इस पर थाना प्रभारी ने उन्हें हिदायत दी है कि "यदि नमाज पढ़ने के दौरान उनके कपड़ों पर कलर डाल दिया जाता है तो वह किसी तरह का कोई विवाद ना करें बल्कि धार्मिक सद्भावना का परिचय दें"

कुख्यात गुंडों को रेड और येलो नोटिस

इंदौर के गांधीनगर थाना प्रभारी ने अपने क्षेत्र में कुख्यात गुंडों को थाने में तलब करते हुए उन्हें रेड और येलो नोटिस दिए हैं. गांधीनगर थाना प्रभारी अनिल यादव का कहना है कि "30 कुख्यात अपराधियों को थाने में बुलाया गया. उन्हें रेड और येलो नोटिस देने के बाद उन्हें रेड और येलो रंग का कलर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं. साथ ही हिदायत भी दी गई कि यदि होली और रंग पंचमी के दिन क्षेत्र में उत्पात मचाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी."

Red and yellow notices to goons
कुख्यात गुंडों को रेड और येलो नोटिस 
 
2000 से ज्यादा जवान तैनात

इंदौर और महू में होली और रंगपंचमी पर 2000 से भी ज्यादा जवान तैनात रहेंगे. इस दौरान वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एसडीएम भी मौजूद रहेंगे. ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल फील्ड में मौजूद रहेगा. इंदौर में 175 पुलिस पेट्रोलिंग मोबाइल्स तैनात की गई हैं. वहीं संवेदनशील इलाकों में 40 जगह फिक्स प्वाइंट्स तय किए गए हैं. गुरुवार शाम से ही पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है.

ड्रोन से निगरानी

महू और इंदौर दोनों जगहों पर होली और रंगपंचमी पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है. हर जोन में 2-2 ड्रोन से नजर रखी जा रही है. इधर पुलिस सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रख रही है. घरों की छतों पर भी नजर रखी जाएगी. बता दें कि महू में गुरुवार को 21 स्थानों पर होलिका दहन होगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Mar 2025 By दैनिक जागरण

'होली पर ढक लें अपने धार्मिक स्थल', पुलिस ने जारी किया फरमान, ड्रोन से निगरानी

INDORE, MP

होली और रंगपंचमी पर इंदौर पुलिस और प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाई है. होली के दिन जुमे की भी नमाज के चलते इंदौर और महू में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दोनों जगह 2000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है. वहीं पुलिस प्रशासन ने हर थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक बुलाकर मौलानाओं से अपील की है कि यदि उन्हें रंगों से परेशानी है तो वे अपने धार्मिक स्थलों को प्लास्टिक या तिरपाल से कवर कर सकते हैं. खास तौर पर महू में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय को इसे लेकर सख्त हिदायत दी है.

मस्जिदों को ढकने की सलाह

महू में 9 मार्च की रात चैंपियस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद दो समुदायों में विवाद के चलते पुलिस हाईअलर्ट पर है. वर्ग विशेष के धार्मिक स्थलों को पुलिस ने कई फरमान जारी किए हैं.

गांधीनगर थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि "महू की घटना के बाद शांति समिति की बैठक में मौलानाओंं को बुलाकर उन्हें कहा गया है कि होली और रंग पंचमी के दिन अपने धार्मिक स्थलों को पूरी तरह से ढक लें." क्योंकि उस दिन शुक्रवार भी है तो कुछ लोगों ने नमाज पढ़ने की बात कही है. इस पर थाना प्रभारी ने उन्हें हिदायत दी है कि "यदि नमाज पढ़ने के दौरान उनके कपड़ों पर कलर डाल दिया जाता है तो वह किसी तरह का कोई विवाद ना करें बल्कि धार्मिक सद्भावना का परिचय दें"

कुख्यात गुंडों को रेड और येलो नोटिस

इंदौर के गांधीनगर थाना प्रभारी ने अपने क्षेत्र में कुख्यात गुंडों को थाने में तलब करते हुए उन्हें रेड और येलो नोटिस दिए हैं. गांधीनगर थाना प्रभारी अनिल यादव का कहना है कि "30 कुख्यात अपराधियों को थाने में बुलाया गया. उन्हें रेड और येलो नोटिस देने के बाद उन्हें रेड और येलो रंग का कलर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं. साथ ही हिदायत भी दी गई कि यदि होली और रंग पंचमी के दिन क्षेत्र में उत्पात मचाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी."

Red and yellow notices to goons
कुख्यात गुंडों को रेड और येलो नोटिस 
 
2000 से ज्यादा जवान तैनात

इंदौर और महू में होली और रंगपंचमी पर 2000 से भी ज्यादा जवान तैनात रहेंगे. इस दौरान वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एसडीएम भी मौजूद रहेंगे. ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल फील्ड में मौजूद रहेगा. इंदौर में 175 पुलिस पेट्रोलिंग मोबाइल्स तैनात की गई हैं. वहीं संवेदनशील इलाकों में 40 जगह फिक्स प्वाइंट्स तय किए गए हैं. गुरुवार शाम से ही पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है.

ड्रोन से निगरानी

महू और इंदौर दोनों जगहों पर होली और रंगपंचमी पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है. हर जोन में 2-2 ड्रोन से नजर रखी जा रही है. इधर पुलिस सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रख रही है. घरों की छतों पर भी नजर रखी जाएगी. बता दें कि महू में गुरुवार को 21 स्थानों पर होलिका दहन होगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cover-holi-police-issued-their-religious-site-monitoring-the-decree/article-13834

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.