मुरैना में टूटी हाईटेंशन लाइन से गाय-भैंस की मौत, किसान को 90 हजार का नुकसान; ग्रामीणों में बिजली व्यवस्था को लेकर नाराजगी

Morena, MP

कैलारस ब्लॉक के माधोपुरा गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब 11 केवी की हाईटेंशन लाइन टूटकर जमीन पर गिर पड़ी।

 हादसे में गांव के किसान बंटी गुर्जर की एक भैंस और एक गाय करंट की चपेट में आकर मौके पर ही दम तोड़ गईं। किसान को करीब 90 हजार रुपए की आर्थिक क्षति हुई है, जिससे वह सदमे में है। ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर जबरदस्त आक्रोश है।

पीड़ित किसान बंटी गुर्जर ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसने 90 हजार रुपए में एक भैंस खरीदी थी। मवेशी घर के पास ही बंधे थे, तभी सुबह लगभग 5 बजे ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन टूटकर उनके ऊपर गिर गई। बंटी खुद भी पास में ही मौजूद था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। “अगर मैं कुछ कदम और आगे होता, तो शायद मैं भी करंट की चपेट में आ जाता,” उन्होंने कहा।

बिजली विभाग को दी गई सूचना, फिर भी नहीं पहुंचा कोई

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल बघरौली फीडर बिजलीघर को कई बार फोन पर सूचना दी, लेकिन दोपहर तक कोई अधिकारी या कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। लोगों को डर है कि बारिश के मौसम में गिरे हुए तारों में करंट अभी भी सक्रिय हो सकता है, जिससे आगे और बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

मामले की जानकारी मिलने के बाद नायब तहसीलदार कैलारस नरेश शर्मा ने बताया कि पटवारी को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को भी इस घटना की सूचना भेजी जा रही है ताकि पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

ग्रामीणों की मांग – बिजली व्यवस्था हो दुरुस्त

इस हादसे के बाद पूरे गांव में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी फैल गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि टूटे तारों की तुरंत मरम्मत करवाई जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा उपाय अपनाए जाएं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मुरैना में टूटी हाईटेंशन लाइन से गाय-भैंस की मौत, किसान को 90 हजार का नुकसान; ग्रामीणों में बिजली व्यवस्था को लेकर नाराजगी

Morena, MP

 हादसे में गांव के किसान बंटी गुर्जर की एक भैंस और एक गाय करंट की चपेट में आकर मौके पर ही दम तोड़ गईं। किसान को करीब 90 हजार रुपए की आर्थिक क्षति हुई है, जिससे वह सदमे में है। ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर जबरदस्त आक्रोश है।

पीड़ित किसान बंटी गुर्जर ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसने 90 हजार रुपए में एक भैंस खरीदी थी। मवेशी घर के पास ही बंधे थे, तभी सुबह लगभग 5 बजे ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन टूटकर उनके ऊपर गिर गई। बंटी खुद भी पास में ही मौजूद था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। “अगर मैं कुछ कदम और आगे होता, तो शायद मैं भी करंट की चपेट में आ जाता,” उन्होंने कहा।

बिजली विभाग को दी गई सूचना, फिर भी नहीं पहुंचा कोई

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल बघरौली फीडर बिजलीघर को कई बार फोन पर सूचना दी, लेकिन दोपहर तक कोई अधिकारी या कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। लोगों को डर है कि बारिश के मौसम में गिरे हुए तारों में करंट अभी भी सक्रिय हो सकता है, जिससे आगे और बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

मामले की जानकारी मिलने के बाद नायब तहसीलदार कैलारस नरेश शर्मा ने बताया कि पटवारी को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को भी इस घटना की सूचना भेजी जा रही है ताकि पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

ग्रामीणों की मांग – बिजली व्यवस्था हो दुरुस्त

इस हादसे के बाद पूरे गांव में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी फैल गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि टूटे तारों की तुरंत मरम्मत करवाई जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा उपाय अपनाए जाएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cow-buffalo-dies-due-to-broken-high-tension-line-in-morena/article-29609

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.