- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बैतूल में गौवंश तस्करी का पर्दाफाश: पिकअप से 10 जीवित, 3 मृत गाय बरामद; ड्राइवर फरार, महाराष्ट्र ले
बैतूल में गौवंश तस्करी का पर्दाफाश: पिकअप से 10 जीवित, 3 मृत गाय बरामद; ड्राइवर फरार, महाराष्ट्र ले जाई जा रही थीं पशुएं
Betul, MP
आठनेर पुलिस ने नाकाबंदी में पकड़ा पिकअप, चार लाख की संपत्ति जब्त; फरार चालक पर कई धाराओं में मामला दर्ज
बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी गौतस्करी का खुलासा किया है। शुक्रवार देर रात हीरादेही फॉरेस्ट बैरियर के पास नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन से 10 जीवित और 3 मृत गायें बरामद की गईं। बताया जा रहा है कि ये सभी गौवंश अवैध रूप से महाराष्ट्र के कत्लखानों में ले जाए जा रहे थे। पुलिस के रोकने पर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
घटना की जानकारी पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मोर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने हीरादेही फॉरेस्ट बैरियर पर नाकाबंदी की और संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने की कोशिश की। हालांकि चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे रोका।
वाहन में भरे मिले मृत और जीवित पशु
वाहन की तलाशी में पुलिस को चौंकाने वाला दृश्य मिला। पिकअप में 10 जीवित और 3 मृत गायें ठूंस-ठूंस कर भरी गई थीं। पुलिस ने सभी पशुओं को बरामद कर वाहन को थाने पहुंचाया। जब्त वाहन की कीमत लगभग तीन लाख रुपये, जबकि जीवित गौवंशों की कीमत एक लाख रुपये आंकी गई। इस तरह जब्त कुल संपत्ति का मूल्य चार लाख रुपये बताया गया है।
फरार आरोपी पर कई धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 325, मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9, कृषि उपयोगी पशु संरक्षण अधिनियम की धारा 9, 11 और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस की टीम ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक संतोष चौधरी, राज पहाड़े और आरक्षक बीरबल मीणा की विशेष भूमिका रही। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में ऐसी गतिविधियों पर पुलिस की निगरानी आगे और तेज की जाएगी ताकि गौवंश तस्करी पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।
क्षेत्र में बढ़ी सतर्कता
घटना के बाद आठनेर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। सीमा से लगे इलाकों में वाहनों की जांच अभियान तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अगर उन्हें कहीं गौवंश तस्करी या पशु क्रूरता की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए