विस्फोट से दहला मुरैना, मकान में आई दरारें, घर से भारी मात्रा में बारूद जब्त

Murena, MP

मुरैना में इस्लामपुरा धमाका के बाद भी घरों में चल रहे पटाखा बनाने के अवैध कारखाने. विस्फोट की आवाज सुन घरों से निकले पड़ोसी.

जिले के सुमावली कस्बे में रविवार देर शाम एक घर से तेज धमाका हुआ. बताया जा रहा है कि जिस वक्त धमाका हुआ था, उस समय घर में कोई नहीं था. इसमें रहने वाली महिला बाहर गई थी. पड़ोसियों ने आवाज सुनकर घर को देखा तो उसमें कई दरार थीं और अंदर आग भी दिख रही थी, जिसके बाद पड़ोसियों ने ही आग को बुझाया. विस्फोट होने की सूचना पर सुमावली थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. जहां मौके से कुछ पटाखे व पोटाश भी जब्त किया गया. धमाके के बाद वहां रहने वाली महिला वापस लौट कर नहीं आई है, जिस पर पुलिस ने देर रात मामला दर्ज करने की बात कह रही है.

घर में बनाए जा रहे थे अवैध पटाखे

मुरैना शहर के इस्लामपुरा में हुए भीषण विस्फोट के बाद अब रविवार को सुमावली कस्बे में विस्फोट होने का मामला सामने आया है. आपको बता दें कि सुमावली कस्बे में रहने वाली एक महिला यहां अकेली रहती है. उसका पति और देवर बाहर गजक का काम करते हैं. वहीं इस घर में अवैध तरीके से पटाखे बनाने बात कही जा रही है. पटाखा बनाने की सामग्री से ही तेज धमाका होने की बात सामने आ रही है. जब महिला देर शाम के समय घर से बाहर गई हुई थी, इसी बीच घर में तेज धमाका हुआ था.

पुलिस टीम ने अवैध पटाखे किए जब्त

घर में हुए तेज धमाके के बाद पड़ोसियों में दहशत फैल गई. बता दें कि धमाके की आवाज सुन पड़ोसी जब अपने घर से बाहर निकलकर देखा तो पास के घर के एक कमरे में आग भी लगी हुई थी. वहीं घर की दीवारें दरक गई थी. इसके बाद पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी. सूचना पर डीएसपी बिंदु परमार, थाना प्रभारी अश्व कुमार मौके पर पहुंचे. इसके साथ ही एफएसएल टीम को बुलवाया. इस दौरान घर में कुछ निर्माणाधीन पटाखे, बने हुए पटाखे और पालिथीन में पोटाश मिला. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.

मकान मालिक की तलाश जारी

इस मामले में सुमावली थाना प्रभारी अश्व कुमार ने कहा, "एक घर में धमाके की खबर आई थी. जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर जाकर घर से अवैध पटाखे जब्त किए है. वहीं घर के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Nov 2024 By दैनिक जागरण

विस्फोट से दहला मुरैना, मकान में आई दरारें, घर से भारी मात्रा में बारूद जब्त

Murena, MP

जिले के सुमावली कस्बे में रविवार देर शाम एक घर से तेज धमाका हुआ. बताया जा रहा है कि जिस वक्त धमाका हुआ था, उस समय घर में कोई नहीं था. इसमें रहने वाली महिला बाहर गई थी. पड़ोसियों ने आवाज सुनकर घर को देखा तो उसमें कई दरार थीं और अंदर आग भी दिख रही थी, जिसके बाद पड़ोसियों ने ही आग को बुझाया. विस्फोट होने की सूचना पर सुमावली थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. जहां मौके से कुछ पटाखे व पोटाश भी जब्त किया गया. धमाके के बाद वहां रहने वाली महिला वापस लौट कर नहीं आई है, जिस पर पुलिस ने देर रात मामला दर्ज करने की बात कह रही है.

घर में बनाए जा रहे थे अवैध पटाखे

मुरैना शहर के इस्लामपुरा में हुए भीषण विस्फोट के बाद अब रविवार को सुमावली कस्बे में विस्फोट होने का मामला सामने आया है. आपको बता दें कि सुमावली कस्बे में रहने वाली एक महिला यहां अकेली रहती है. उसका पति और देवर बाहर गजक का काम करते हैं. वहीं इस घर में अवैध तरीके से पटाखे बनाने बात कही जा रही है. पटाखा बनाने की सामग्री से ही तेज धमाका होने की बात सामने आ रही है. जब महिला देर शाम के समय घर से बाहर गई हुई थी, इसी बीच घर में तेज धमाका हुआ था.

पुलिस टीम ने अवैध पटाखे किए जब्त

घर में हुए तेज धमाके के बाद पड़ोसियों में दहशत फैल गई. बता दें कि धमाके की आवाज सुन पड़ोसी जब अपने घर से बाहर निकलकर देखा तो पास के घर के एक कमरे में आग भी लगी हुई थी. वहीं घर की दीवारें दरक गई थी. इसके बाद पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी. सूचना पर डीएसपी बिंदु परमार, थाना प्रभारी अश्व कुमार मौके पर पहुंचे. इसके साथ ही एफएसएल टीम को बुलवाया. इस दौरान घर में कुछ निर्माणाधीन पटाखे, बने हुए पटाखे और पालिथीन में पोटाश मिला. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.

मकान मालिक की तलाश जारी

इस मामले में सुमावली थाना प्रभारी अश्व कुमार ने कहा, "एक घर में धमाके की खबर आई थी. जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर जाकर घर से अवैध पटाखे जब्त किए है. वहीं घर के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cracks-appeared-in-morena-house-due-to-the-explosion-huge/article-4169

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.