800 करोड़ के ढांचे में भ्रष्टाचार की दरारें, एमपी सरकार को कांग्रेस ने घेरा, चीफ इंजीनियर पर गिरी गाज

JABALPUR, MP

जबलपुर में बन रहे 800 करोड़ रुपए के फ्लाईओवर में घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की बात सामने आई है। निर्माण में लापरवाही के चलते फ्लाईओवर में दरारें आईं, जिससे जांच के आदेश दिए गए और चीफ इंजीनियर का तबादला हुआ। कांग्रेस ने प्रशासन और सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बन रहे एक 800 करोड़ रुपए के फ्लाईओवर में घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की बात सामने आई है। प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इसमें चीफ इंजीनियर के तबादले से लेकर जांच कमेटी बनाना सब कुछ हो गया है। विपक्षी दल कांग्रेस ने भी मौका पाकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। हाल ही में उद्घाटन के बाद फ्लाईओवर में दरारें आ गईं, जिससे पूरे निर्माण विभाग हड़कंप मच गया है।

दरअसल, जबलपुर शहर के मदन महल चौक से दमोह नाका तक बन रहा राज्य का सबसे बड़ा फ्लाईओवर विवादों के घेरे में है। इसकी लागत लगभग आठ सौ करोड़ रुपए है। निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल के चलते फ्लाईओवर के एक हिस्से में दरारें आ गईं। इस घटना के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया और जांच के आदेश दिए। साथ ही चीफ इंजीनियर एससी वर्मा का तबादला रीवा कर दिया गया। एमपी कांग्रेस ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

15 दिनों में मिलेगी मामले की रिपोर्ट

इस मामले में पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर केपीएस राणा ने चार सदस्यों वाली जांच कमेटी बनाई है। यह कमेटी 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी। फ्लाईओवर का एक हिस्सा हाल ही में शुरू हुआ था। लेकिन कुछ ही दिनों में उसमें दरारें दिखने लगीं।

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

मामले को सियासी रंग देते हुए प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टी कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने प्रशासन पर बड़े स्तर पर गड़बड़ घोटाला करने के आरोप लगाए हैं। वहीं उन्होंने भ्रष्टाचार और कमीशनबाजी को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jan 2025 By दैनिक जागरण

800 करोड़ के ढांचे में भ्रष्टाचार की दरारें, एमपी सरकार को कांग्रेस ने घेरा, चीफ इंजीनियर पर गिरी गाज

JABALPUR, MP

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बन रहे एक 800 करोड़ रुपए के फ्लाईओवर में घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की बात सामने आई है। प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इसमें चीफ इंजीनियर के तबादले से लेकर जांच कमेटी बनाना सब कुछ हो गया है। विपक्षी दल कांग्रेस ने भी मौका पाकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। हाल ही में उद्घाटन के बाद फ्लाईओवर में दरारें आ गईं, जिससे पूरे निर्माण विभाग हड़कंप मच गया है।

दरअसल, जबलपुर शहर के मदन महल चौक से दमोह नाका तक बन रहा राज्य का सबसे बड़ा फ्लाईओवर विवादों के घेरे में है। इसकी लागत लगभग आठ सौ करोड़ रुपए है। निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल के चलते फ्लाईओवर के एक हिस्से में दरारें आ गईं। इस घटना के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया और जांच के आदेश दिए। साथ ही चीफ इंजीनियर एससी वर्मा का तबादला रीवा कर दिया गया। एमपी कांग्रेस ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

15 दिनों में मिलेगी मामले की रिपोर्ट

इस मामले में पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर केपीएस राणा ने चार सदस्यों वाली जांच कमेटी बनाई है। यह कमेटी 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी। फ्लाईओवर का एक हिस्सा हाल ही में शुरू हुआ था। लेकिन कुछ ही दिनों में उसमें दरारें दिखने लगीं।

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

मामले को सियासी रंग देते हुए प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टी कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने प्रशासन पर बड़े स्तर पर गड़बड़ घोटाला करने के आरोप लगाए हैं। वहीं उन्होंने भ्रष्टाचार और कमीशनबाजी को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cracks-of-corruption-in-the-structure-of-rs-800-crore/article-7370

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.