पीथमपुर में निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज से क्रेन गिरी, एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

Dhar, MP

धार जिले के पीथमपुर में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर काम कर रही एक क्रेन अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गई।

 क्रेन सीधे नीचे से गुजर रहे दो पिकअप वाहनों पर जा गिरी, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे सागौर इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, क्रेन एक भारी पिलर को शिफ्ट करने का काम कर रही थी। तभी संतुलन बिगड़ने से वह ओवरब्रिज से नीचे आ गिरी। सूचना मिलते ही सागौर थाना पुलिस, सीएसपी रवि सोनेल, टीआई राजेंद्र सोनी और तहसीलदार शिवानी श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई वजह

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी आसिफ खान ने बताया कि सीमेंट पिलर उठाने के दौरान लोहे की प्लेट नहीं लगाई गई थी। इसी कारण क्रेन का एक हिस्सा जमीन में धंस गया और पलट गया। उनका कहना है कि अगर सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो यह हादसा टल सकता था।

अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

मौके पर मौजूद एडवोकेट राजेश चौधरी ने रेलवे विभाग और ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि इस सर्विस रोड को ठीक से तैयार नहीं किया गया था। कई बार संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

बचाव कार्य जारी

पीथमपुर में 500 मीटर लंबे इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पिछले तीन सालों से चल रहा है। हादसे के बाद बचाव दल ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। एक वाहन के ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दो लोग अब भी मलबे में फंसे हुए थे। चार एम्बुलेंस मौके पर तैनात की गईं और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

दूसरी क्रेन से हटाई जा रही मलबा क्रेन

घटना स्थल पर दो नई क्रेन बुलाई गई हैं, जो गिरी हुई क्रेन और वाहनों को हटाने का काम कर रही हैं। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा गया। लोगों ने आरोप लगाया कि यदि सुरक्षा उपाय पहले किए गए होते, तो यह दुर्घटना नहीं होती।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/crane-falls-from-under-construction-railway-bridge-in-pithampur-one/article-36623

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.