क्रेन झटके से अटकी, सांसद ने ऑपरेटर को जड़ा थप्पड़: अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद भड़के गणेश सिंह

Satna, MP

सरदार पटेल जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सतना सांसद गणेश सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

 वीडियो में सांसद को क्रेन ऑपरेटर को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। घटना शुक्रवार सुबह सेमरिया चौक की है, जब सांसद अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नीचे उतर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, सांसद गणेश सिंह क्रेन के हाइड्रोलिक बॉक्स में सवार होकर प्रतिमा पर माला चढ़ाने पहुंचे थे। माल्यार्पण के बाद नीचे लौटते समय मशीन अचानक झटके से बीच में रुक गई। इससे संतुलन बिगड़ने पर सांसद कुछ देर हवा में ही अटके रहे। जब क्रेन नीचे पहुंची, तो नाराज सांसद ने ऑपरेटर गणेश कुशवाहा को बुलाकर सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मार दिया।

गणेश कुशवाहा नगर निगम की विद्युत शाखा में मस्टर कर्मचारी हैं। जिस हाइड्रोलिक क्रेन में सांसद सवार थे, वह नगर निगम की ही थी। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और अधिकारियों की मौजूदगी में हुई यह घटना वहां उपस्थित नागरिकों ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस घटना पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरौलिया ने कहा कि यह व्यवहार भाजपा नेताओं के अहंकार को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “सांसद का एक कर्मचारी को थप्पड़ मारना दर्शाता है कि भाजपा नेताओं में जनता और कर्मचारियों के प्रति सम्मान नहीं, बल्कि अहंकार और दंभ है।”

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/crane-stuck-due-to-jerk-mp-slaps-operator-ganesh-singh/article-36741

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.