तांत्रिक पूजा के नाम पर 40 लाख की ठगी का खुलासा, क्राइम ब्रांच भोपाल ने किया तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार

BHOPAL, MP

क्राइम ब्रांच भोपाल ने एक बड़े अंतरराज्यीय धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है।

तांत्रिक क्रियाओं और झाड़-फूंक के नाम पर एक परिवार से 20 लाख रुपये नकद और 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात हड़पने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मृत्युभय का सहारा लेकर मानसिक दबाव में परिवार को फंसाते थे और तंत्र-मंत्र के नाम पर भारी रकम ऐंठते थे।

मामला दर्ज और गिरफ्तारी

क्राइम ब्रांच में फरियादिया की शिकायत के आधार पर प्रकरण क्रमांक 80/25 धारा 308(5), 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी अंकित कुमार सिंह (25) निवासी बलिया (उ.प्र.) फरियादिया की माता और भाई की जान का डर दिखाकर तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर 20 लाख रुपये नकद और 20 लाख रुपये के जेवरात ले गया।

पुलिस उपायुक्त अपराध अखिल पटेल और सहायक उपायुक्त अपराध शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना क्राइम ब्रांच प्रभारी अशोक मरावी और उनकी टीम ने आरोपी अंकित सिंह को अशोका गार्डन चौराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी ने कबूल किया कि जेवरात मकान मालिक सनी अवस्थी (26) निवासी ऐशबाग, भोपाल की मदद से IDFC फर्स्ट बैंक और IIFL गोल्ड लोन बैंक में गिरवी रखे थे।

आगे की गिरफ्तारी एवं बरामदगी

  1. आरोपी अंकित सिंह की निशानदेही पर सह-आरोपी सनी अवस्थी गिरफ्तार किया गया।

  2. आरोपी अंकित के मामा मोहित सिंह (27) निवासी बलिया, वर्तमान में कुड़ई, जिला कच्छ, गुजरात को गुजरात के मांडवी से गिरफ्तार किया गया। मोहित सिंह ने अंकित से 5.40 लाख रुपये नकद और 3.60 लाख रुपये ऑनलाइन प्राप्त करने की बात कबूल की।

  3. अंकित सिंह का भाई आसू सिंह एवं रूम पार्टनर लक्की पाण्डेय शेष जेवर और नकद लेकर फरार है, जिनकी तलाश जारी है।

बरामद संपत्ति

  • लगभग 13 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और रसीदें जप्त

  • IDFC फर्स्ट बैंक व IIFL गोल्ड लोन बैंक में गिरवी जेवरात बरामद

आरोपियों का विवरण

क्र. नाम एवं पता व्यवसाय आपराधिक रिकार्ड
1 अंकित सिंह (25), बलिया (उ.प्र.) प्राइवेट नौकरी ICJS से अप्राप्त
2 मोहित सिंह (27), बलिया, गुजरात फल का ठेला ICJS से अप्राप्त
3 सनी अवस्थी (26), ऐशबाग, भोपाल प्राइवेट काम ICJS से अप्राप्त

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jun 2025 By दैनिक जागरण

तांत्रिक पूजा के नाम पर 40 लाख की ठगी का खुलासा, क्राइम ब्रांच भोपाल ने किया तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार

BHOPAL, MP

तांत्रिक क्रियाओं और झाड़-फूंक के नाम पर एक परिवार से 20 लाख रुपये नकद और 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात हड़पने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मृत्युभय का सहारा लेकर मानसिक दबाव में परिवार को फंसाते थे और तंत्र-मंत्र के नाम पर भारी रकम ऐंठते थे।

मामला दर्ज और गिरफ्तारी

क्राइम ब्रांच में फरियादिया की शिकायत के आधार पर प्रकरण क्रमांक 80/25 धारा 308(5), 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी अंकित कुमार सिंह (25) निवासी बलिया (उ.प्र.) फरियादिया की माता और भाई की जान का डर दिखाकर तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर 20 लाख रुपये नकद और 20 लाख रुपये के जेवरात ले गया।

पुलिस उपायुक्त अपराध अखिल पटेल और सहायक उपायुक्त अपराध शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना क्राइम ब्रांच प्रभारी अशोक मरावी और उनकी टीम ने आरोपी अंकित सिंह को अशोका गार्डन चौराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी ने कबूल किया कि जेवरात मकान मालिक सनी अवस्थी (26) निवासी ऐशबाग, भोपाल की मदद से IDFC फर्स्ट बैंक और IIFL गोल्ड लोन बैंक में गिरवी रखे थे।

आगे की गिरफ्तारी एवं बरामदगी

  1. आरोपी अंकित सिंह की निशानदेही पर सह-आरोपी सनी अवस्थी गिरफ्तार किया गया।

  2. आरोपी अंकित के मामा मोहित सिंह (27) निवासी बलिया, वर्तमान में कुड़ई, जिला कच्छ, गुजरात को गुजरात के मांडवी से गिरफ्तार किया गया। मोहित सिंह ने अंकित से 5.40 लाख रुपये नकद और 3.60 लाख रुपये ऑनलाइन प्राप्त करने की बात कबूल की।

  3. अंकित सिंह का भाई आसू सिंह एवं रूम पार्टनर लक्की पाण्डेय शेष जेवर और नकद लेकर फरार है, जिनकी तलाश जारी है।

बरामद संपत्ति

  • लगभग 13 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और रसीदें जप्त

  • IDFC फर्स्ट बैंक व IIFL गोल्ड लोन बैंक में गिरवी जेवरात बरामद

आरोपियों का विवरण

क्र. नाम एवं पता व्यवसाय आपराधिक रिकार्ड
1 अंकित सिंह (25), बलिया (उ.प्र.) प्राइवेट नौकरी ICJS से अप्राप्त
2 मोहित सिंह (27), बलिया, गुजरात फल का ठेला ICJS से अप्राप्त
3 सनी अवस्थी (26), ऐशबाग, भोपाल प्राइवेट काम ICJS से अप्राप्त

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/crime-branch-bhopal-arrested-three-vicious-accused-in-the-name/article-25166

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.