- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- प्रेमिका की हत्या कर भागा था प्रेमी, क्राइम ब्रांच ने फरार आरोपी को इंदौर से धर दबोचा
प्रेमिका की हत्या कर भागा था प्रेमी, क्राइम ब्रांच ने फरार आरोपी को इंदौर से धर दबोचा
Indore, MP
इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई के ठाणे जिले के शांतिनगर इलाके में हुई हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजीव सिंह अपनी प्रेमिका नीतू सिंह की हत्या के बाद लगभग एक साल से फरार था।
ट्रक से इंदौर पहुंचा, देवास नाके पर पकड़ा गया
क्राइम ब्रांच के एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि 24 अक्टूबर 2024 को आरोपी राजीव ने अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह पुलिस की पकड़ से बचता घूम रहा था। उस पर इनाम भी घोषित किया गया था और पुलिस लगातार तलाश में थी।
मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच ने देवास नाके पर घेराबंदी की। बताया गया था कि राजीव एक ट्रक में बैठकर इंदौर आ रहा है। जैसे ही ट्रक पहुंचा, पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।
फरारी के दौरान बदला हुलिया
राजीव ने पूछताछ में स्वीकार किया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना हुलिया बदलता रहा। वह ढाबों और होटलों में ठहरकर जगह-जगह छिपता रहा। इस दौरान उसने कई राज्यों में शरण ली, लेकिन पुलिस को गुमराह करता रहा।
फिलहाल आरोपी को इंदौर पुलिस ने हिरासत में लिया है। ठाणे पुलिस को सूचना दे दी गई है और वह आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को इंदौर से लेकर जाएगी।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए