नीमच में अपराध समीक्षा बैठक: एसपी ने दिए निर्देश, गोतस्करी से लेकर सट्टा-जुए पर सख्ती के आदेश

Neemuch, MP

त्योहारों के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के साथ विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक ली।

 बैठक में एसपी ने जिले में गो-तस्करी, जुआ, सट्टा और अवैध शराब बिक्री जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने और उन्हें बाउंड ओवर करने के निर्देश दिए ताकि त्योहारों के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।

बैठक में संपत्ति संबंधी अपराधों जैसे चोरी, नकबजनी और वाहन चोरी की घटनाओं की समीक्षा की गई। एसपी ने इन मामलों के 100 प्रतिशत खुलासे के निर्देश दिए और लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने को कहा।

महत्वपूर्ण निर्देशों में शामिल थे:

  • अति-वृष्टि की स्थिति में जलभराव वाले पुल-पुलियों पर पुलिस बल की तैनाती

  • सिम कार्ड विक्रेताओं और कियोस्क संचालकों से बैठक कर नियमों का पालन सुनिश्चित करना

  • धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था

  • सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का समय पर समाधान

  • महिला अपराधों में संवेदनशीलता और गंभीर प्रकरणों में तत्पर कार्रवाई

  • सड़क दुर्घटनाओं वाले ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर आवश्यक सुधार

  • नफीस, आईसीजेएस और ई-साक्ष्य ऐप का अधिक से अधिक उपयोग

  • रात्रि गश्त को प्रभावी बनाकर असामाजिक तत्वों पर लगाम

एसपी जायसवाल ने कहा कि त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Aug 2025 By दैनिक जागरण

नीमच में अपराध समीक्षा बैठक: एसपी ने दिए निर्देश, गोतस्करी से लेकर सट्टा-जुए पर सख्ती के आदेश

Neemuch, MP

 बैठक में एसपी ने जिले में गो-तस्करी, जुआ, सट्टा और अवैध शराब बिक्री जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने और उन्हें बाउंड ओवर करने के निर्देश दिए ताकि त्योहारों के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।

बैठक में संपत्ति संबंधी अपराधों जैसे चोरी, नकबजनी और वाहन चोरी की घटनाओं की समीक्षा की गई। एसपी ने इन मामलों के 100 प्रतिशत खुलासे के निर्देश दिए और लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने को कहा।

महत्वपूर्ण निर्देशों में शामिल थे:

  • अति-वृष्टि की स्थिति में जलभराव वाले पुल-पुलियों पर पुलिस बल की तैनाती

  • सिम कार्ड विक्रेताओं और कियोस्क संचालकों से बैठक कर नियमों का पालन सुनिश्चित करना

  • धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था

  • सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का समय पर समाधान

  • महिला अपराधों में संवेदनशीलता और गंभीर प्रकरणों में तत्पर कार्रवाई

  • सड़क दुर्घटनाओं वाले ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर आवश्यक सुधार

  • नफीस, आईसीजेएस और ई-साक्ष्य ऐप का अधिक से अधिक उपयोग

  • रात्रि गश्त को प्रभावी बनाकर असामाजिक तत्वों पर लगाम

एसपी जायसवाल ने कहा कि त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/crime-review-meeting-in-neemuch-sp-gave-instruction/article-30089

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.