शिवपुरी की सड़कों पर घूमते दिखे मगरमच्छ: नाले की जालियां फांद कर आए बाहर

Shivpuri, MP

रविवार देर रात शिवपुरी के सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो मगरमच्छ बर्फ फैक्ट्री के पास बनी पुलिया के पास सड़क पर टहलते नजर आए।

यह पूरी घटना एक राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह इलाका सांख्य सागर झील से जुड़े नालों के करीब है, जहां बरसात के मौसम में तेज बहाव के कारण मगरमच्छ बहते हुए शहर तक पहुंच जाते हैं। सुरक्षा के लिए नगर पालिका द्वारा पुलिया पर लोहे की जालियां लगवाई गई थीं, लेकिन इसके बावजूद मगरमच्छ सड़क तक पहुंच गए।

पहले नालों तक सीमित थे, अब सड़कों पर मंडरा रहा खतरा

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले मगरमच्छ केवल नालों में दिखाई देते थे, लेकिन अब ये खुलेआम सड़क पर टहलते मिल रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों की मांग है कि प्रशासन तुरंत प्रभावी कदम उठाए ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

सांख्य सागर में रहते हैं सैकड़ों मगरमच्छ

शिवपुरी की सांख्य सागर झील में सैकड़ों की संख्या में मगरमच्छ रहते हैं। बरसात के मौसम में ये नालों के तेज बहाव के साथ शहर में प्रवेश कर जाते हैं। यह घटना ऐसे समय घटी जब सड़कों पर ट्रैफिक कम था, लेकिन दिन के समय ऐसी घटना किसी बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती है।

प्रशासन की लापरवाही या प्राकृतिक चूक?

मगरमच्छों का नालों से निकलकर सड़कों पर आना न केवल प्रशासन की सतर्कता पर सवाल खड़े करता है, बल्कि शहर की बनती-बिगड़ती पारिस्थितिकी पर भी चिंता जताता है। स्थानीय लोग अब जागरूकता के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम की मांग कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी की सड़कों पर घूमते दिखे मगरमच्छ: नाले की जालियां फांद कर आए बाहर

Shivpuri, MP

यह पूरी घटना एक राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह इलाका सांख्य सागर झील से जुड़े नालों के करीब है, जहां बरसात के मौसम में तेज बहाव के कारण मगरमच्छ बहते हुए शहर तक पहुंच जाते हैं। सुरक्षा के लिए नगर पालिका द्वारा पुलिया पर लोहे की जालियां लगवाई गई थीं, लेकिन इसके बावजूद मगरमच्छ सड़क तक पहुंच गए।

पहले नालों तक सीमित थे, अब सड़कों पर मंडरा रहा खतरा

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले मगरमच्छ केवल नालों में दिखाई देते थे, लेकिन अब ये खुलेआम सड़क पर टहलते मिल रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों की मांग है कि प्रशासन तुरंत प्रभावी कदम उठाए ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

सांख्य सागर में रहते हैं सैकड़ों मगरमच्छ

शिवपुरी की सांख्य सागर झील में सैकड़ों की संख्या में मगरमच्छ रहते हैं। बरसात के मौसम में ये नालों के तेज बहाव के साथ शहर में प्रवेश कर जाते हैं। यह घटना ऐसे समय घटी जब सड़कों पर ट्रैफिक कम था, लेकिन दिन के समय ऐसी घटना किसी बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती है।

प्रशासन की लापरवाही या प्राकृतिक चूक?

मगरमच्छों का नालों से निकलकर सड़कों पर आना न केवल प्रशासन की सतर्कता पर सवाल खड़े करता है, बल्कि शहर की बनती-बिगड़ती पारिस्थितिकी पर भी चिंता जताता है। स्थानीय लोग अब जागरूकता के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम की मांग कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/crocodile-drains-were-seen-walking-on-the-streets-of-shivpuri/article-29076

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.