सागर में नगर पालिका कार्यालय में घुसा मगरमच्छ, निर्माणाधीन पार्क में बैठा मिला — वन विभाग की टीम ने देर रात रेस्क्यू कर पकड़ा

Sagar, MP

जिले के देवरी नगर में बुधवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक छह फीट लंबा मगरमच्छ नगर पालिका कार्यालय परिसर में घुस आया।

 यह मगरमच्छ सीधे निर्माणाधीन पार्क में पहुंचकर एक कोने में जाकर बैठ गया। रात करीब 12 बजे पार्क में मौजूद इस जीव को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद नागरिकों ने तुरंत नगर पालिका प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।

रस्सियों की मदद से किया गया सफल रेस्क्यू

वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ने का अभियान शुरू किया। इस दौरान मगरमच्छ ने कई बार झपट्टा मारने की कोशिश की, लेकिन टीम ने सूझबूझ और सुरक्षा साधनों की मदद से उसे सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। रेस्क्यू करीब एक घंटे चला, जिसके बाद मगरमच्छ को पिंजरे में बंद कर लिया गया।

बारिश के चलते नदी से बहकर आया नगर क्षेत्र में

जानकारी के अनुसार, देवरी नगर के बीचों-बीच से बहने वाली सुखचैन नदी का जलस्तर बीते कुछ दिनों से बारिश के कारण काफी बढ़ा हुआ है। अनुमान है कि यही मगरमच्छ बहकर पहले नदी के पुल तक आया और फिर रास्ता भटककर नगर पालिका परिसर तक पहुंच गया। रात करीब 10:30 बजे लोगों ने पहली बार इसे पुल के पास देखा था, और दो घंटे बाद यह कार्यालय परिसर में मिला।

टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा मगरमच्छ

वन विभाग ने बताया कि रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को अब नजदीकी टाइगर रिजर्व या संरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाएगा, ताकि वह दोबारा मानव बस्ती में न भटके और सुरक्षित रह सके। स्थानीय नागरिकों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और राहत की सांस ली कि घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सागर में नगर पालिका कार्यालय में घुसा मगरमच्छ, निर्माणाधीन पार्क में बैठा मिला — वन विभाग की टीम ने देर रात रेस्क्यू कर पकड़ा

Sagar, MP

 यह मगरमच्छ सीधे निर्माणाधीन पार्क में पहुंचकर एक कोने में जाकर बैठ गया। रात करीब 12 बजे पार्क में मौजूद इस जीव को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद नागरिकों ने तुरंत नगर पालिका प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।

रस्सियों की मदद से किया गया सफल रेस्क्यू

वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ने का अभियान शुरू किया। इस दौरान मगरमच्छ ने कई बार झपट्टा मारने की कोशिश की, लेकिन टीम ने सूझबूझ और सुरक्षा साधनों की मदद से उसे सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। रेस्क्यू करीब एक घंटे चला, जिसके बाद मगरमच्छ को पिंजरे में बंद कर लिया गया।

बारिश के चलते नदी से बहकर आया नगर क्षेत्र में

जानकारी के अनुसार, देवरी नगर के बीचों-बीच से बहने वाली सुखचैन नदी का जलस्तर बीते कुछ दिनों से बारिश के कारण काफी बढ़ा हुआ है। अनुमान है कि यही मगरमच्छ बहकर पहले नदी के पुल तक आया और फिर रास्ता भटककर नगर पालिका परिसर तक पहुंच गया। रात करीब 10:30 बजे लोगों ने पहली बार इसे पुल के पास देखा था, और दो घंटे बाद यह कार्यालय परिसर में मिला।

टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा मगरमच्छ

वन विभाग ने बताया कि रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को अब नजदीकी टाइगर रिजर्व या संरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाएगा, ताकि वह दोबारा मानव बस्ती में न भटके और सुरक्षित रह सके। स्थानीय नागरिकों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और राहत की सांस ली कि घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/crocodiles-entered-the-municipality-office-in-sagar-found-sitting-in/article-27174

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.