- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मध्य प्रदेश के किसानों पर मौसम का कहर, बेर जैसे ओलों से फसलें ढेर
मध्य प्रदेश के किसानों पर मौसम का कहर, बेर जैसे ओलों से फसलें ढेर
JAGRAN DESK
मैहर-सतना सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में हुई बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है.
मध्य प्रदेश में मैहर समेत कई जिलों में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. दरअसल, शुक्रवार रात महैर और जिले के ग्रामीण इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई है, जिससे किसानों के दिल की धड़कने तेज हो गईं. बेमौसम बारिश से किसानों की गेहूं, चना, मसूर, सरसों की पकी फसल को भारी नुकसान हुआ है.
बेर से बड़ी साइज के ओले गिरे
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में शुक्रवार को तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हुई. इस बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई. किसानों ने बताया कि जिले के अधिकांश क्षेत्रों में गिरे ओलों का साइज बेर और जामुन से बड़ा था. इस बेमौसम बारिश ने रबी सीजन की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. इसके अलावा ओलावृष्टि ने सब्जी की खेती करने वाले किसानों को चिंता में डाल दिया है. वहीं ओलावृष्टि की वजह से मैहर जिले के करीब 100 गांव में किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.
पकी खड़ी फसलों को हुआ भारी नुकसान
बता दें कि वर्तमान समय में गेहूं, चना, सरसों, मसूर की फसले खेतों में खड़ी हैं, जो की काटई करने के लिए तैयार हैं. वही कुछ जगह पर अभी 90% फसल पक चुकी हैं, लेकिन 10% अभी फसल पकना बची हुई हैं. ऐसे में खेतों में पकी फसल पर प्रकृति की मार पड़ी है, जिसकी वजह से मैहर जिले के किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.
किसानों ने की मुआवजा की मांग
किसानों ने कहा, '' इस बे मौसम बारिश से हमारा सब कुछ नष्ट हो जाएगा. हमें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.'' ऐसे में किसानों ने शासन प्रशासन से मुआवजा देने की बात कही है.
सीधी-सिंगरौली में होगी और बारिश
मौसम वैज्ञानिक आर के श्रीवास्तव ने कहा, " उड़ीसा, छत्तीसगढ़ की ओर से चलने वाली उत्तर पश्चिम हवाएं और नमी की वजह से यहां बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई है. इसमें किसानों को सरसों मसूर, गेहूं, चना की फसलों के लिए नुकसान है. मौसम विभाग ने पहले ही 19 मार्च से लेकर 21 मार्च तक भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतवानी दी थी.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए