महाकुंभ जाने वालों से नहीं हो रहा इंतजार, ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए भीड़ बेकाबू

Gwalior, MP

महाकुंभ में जाने के भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. ग्वालियर रेलवे स्टेशन में प्रयागराज जाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी.

प्रयागराज महाकुंभ जाने वालों का उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ है. कुंभ स्नान के लिए ट्रेन से जाने वालों के लिए मारामारी जैसी स्थितियां बनी हुईं हैं. स्टेशनों पर भीड़ बेकाबू है और यही हालात मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे जंक्शन पर भी देखने को मिला.

स्टेशन पर पैर रखने की जगह नहीं

ग्वालियर से रेल मार्ग द्वारा प्रयागराज जाना और कुंभ नहाना फिर भी आसान है, लेकिन ट्रेन में सीट मिलना उतना ही कठिन है. शनिवार शाम ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर कुंभ जाने वाले लोगों की भीड़ देखने लायक थी. पूरा स्टेशन लोगों से खचाखच भरा हुआ था. भीड़ इतनी थी कि लोगों को सही से खड़े होने की जगह तक नहीं मिल रही थी. ऐसी भीड़ में सबसे ज्यादा परेशान बूढ़े और बच्चे हो रहे थे. प्रयागराज के लिए जा रही ट्रेन में चढ़ने के लिए प्लेटफार्म पर इकट्ठा होने वालों की भीड़ 5 हजार से ज्यादा थी.

प्लेट फॉर्म नंबर 3 पर इकट्ठा हुए हजारों लोग

शनिवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए गाड़ी संख्या 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस रवाना हो रही थी. ऐसे में आरक्षित पैसेंजर के साथ साथ भारी संख्या में लोग प्लेटफॉर्म पर जमा हो गए थे. हालत ये थे कि प्लेटफार्म नंबर 3 पर हजारों लोग ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे. क्षमता से ज्यादा लोग होने से भीड़ भी काफी बेकाबू नजर आ रही थी. लोग ट्रेन में चढ़ने के लिए एक-दूसरे से लड़-झगड़ और धक्का-मुक्की और रहे थे. हर किसी को बस ट्रेन में कैसे भी चढ़ने की जल्दी थी. वहीं ट्रेन के अंदर की हालत और भी ज्यादा बदतर थी. लोग एक-दूसरे पर चढ़े बैठे थे, पैर रखने की जगह नहीं थी.

देरी से रवाना हुई ट्रेन

ट्रेन के हर डिब्बे में लोग घुसने की कोशिश करते नजर आए. चाहे एसी क्लास हो स्लीपर हो या जनरल कोच. इन हालातों के चलते ट्रेन भी करीब 1 घंटे 42 मिनट देरी से रवाना हो सकी. इस बीच कई लोग ट्रेन में नहीं घुस सके. ट्रेन ग्वालियर से देरी से रवाना हुई है और सुबह करीब 8 बजे के आसपास प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2025 By दैनिक जागरण

महाकुंभ जाने वालों से नहीं हो रहा इंतजार, ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए भीड़ बेकाबू

Gwalior, MP

प्रयागराज महाकुंभ जाने वालों का उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ है. कुंभ स्नान के लिए ट्रेन से जाने वालों के लिए मारामारी जैसी स्थितियां बनी हुईं हैं. स्टेशनों पर भीड़ बेकाबू है और यही हालात मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे जंक्शन पर भी देखने को मिला.

स्टेशन पर पैर रखने की जगह नहीं

ग्वालियर से रेल मार्ग द्वारा प्रयागराज जाना और कुंभ नहाना फिर भी आसान है, लेकिन ट्रेन में सीट मिलना उतना ही कठिन है. शनिवार शाम ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर कुंभ जाने वाले लोगों की भीड़ देखने लायक थी. पूरा स्टेशन लोगों से खचाखच भरा हुआ था. भीड़ इतनी थी कि लोगों को सही से खड़े होने की जगह तक नहीं मिल रही थी. ऐसी भीड़ में सबसे ज्यादा परेशान बूढ़े और बच्चे हो रहे थे. प्रयागराज के लिए जा रही ट्रेन में चढ़ने के लिए प्लेटफार्म पर इकट्ठा होने वालों की भीड़ 5 हजार से ज्यादा थी.

प्लेट फॉर्म नंबर 3 पर इकट्ठा हुए हजारों लोग

शनिवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए गाड़ी संख्या 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस रवाना हो रही थी. ऐसे में आरक्षित पैसेंजर के साथ साथ भारी संख्या में लोग प्लेटफॉर्म पर जमा हो गए थे. हालत ये थे कि प्लेटफार्म नंबर 3 पर हजारों लोग ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे. क्षमता से ज्यादा लोग होने से भीड़ भी काफी बेकाबू नजर आ रही थी. लोग ट्रेन में चढ़ने के लिए एक-दूसरे से लड़-झगड़ और धक्का-मुक्की और रहे थे. हर किसी को बस ट्रेन में कैसे भी चढ़ने की जल्दी थी. वहीं ट्रेन के अंदर की हालत और भी ज्यादा बदतर थी. लोग एक-दूसरे पर चढ़े बैठे थे, पैर रखने की जगह नहीं थी.

देरी से रवाना हुई ट्रेन

ट्रेन के हर डिब्बे में लोग घुसने की कोशिश करते नजर आए. चाहे एसी क्लास हो स्लीपर हो या जनरल कोच. इन हालातों के चलते ट्रेन भी करीब 1 घंटे 42 मिनट देरी से रवाना हो सकी. इस बीच कई लोग ट्रेन में नहीं घुस सके. ट्रेन ग्वालियर से देरी से रवाना हुई है और सुबह करीब 8 बजे के आसपास प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/crowds-are-not-waiting-for-those-going-to-mahakumbh-to/article-10308

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.