आलीराजपुर में शिक्षा विभाग के बाबू के घर छापा: 20.47 करोड़ के गबन का आरोप, घर के बाहर तैनात सीआरपीएफ के जवान

Alirajpur, MP

आलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार सुबह शिक्षा विभाग के एक बाबू कमल राठौर के घर और उनके दो रिश्तेदारों के ठिकानों पर एक केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी छापेमारी की। आरोप है कि राठौर ने विभागीय कोष से 20.47 करोड़ रुपये का गबन किया है। सुरक्षा को देखते हुए छापे के दौरान उनके घर के बाहर सीआरपीएफ के जवान मशीनगन के साथ तैनात रहे।

गोपनीय कार्रवाई, एजेंसी का नाम अब तक स्पष्ट नहीं

सुबह 9 बजे से शुरू हुई यह छापेमारी अब तक जारी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कार्रवाई किस केंद्रीय एजेंसी (जैसे ED, CBI या आर्थिक अपराध शाखा) द्वारा की जा रही है। मौके पर मीडिया को दूर रखा गया और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ की तैनाती भी की गई।

कोष विभाग की जांच में खुलासा

बताया जा रहा है कि अगस्त 2023 में कोष एवं लेखा संचालनालय, भोपाल द्वारा मामले की जांच की गई थी। इस दौरान डीडीओ कोड 4902506054 से जुड़े खातों में संदिग्ध लेन-देन पकड़े गए थे। रिपोर्ट में 20 करोड़ 47 लाख 12 हजार 727 रुपये की अनियमितता सामने आई थी।

2018 से 2024 तक की वित्तीय अनियमितता

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2023-24 के बीच कुल 135 अलग-अलग खातों में संदिग्ध भुगतान किए गए। इन खातों में कर्मचारियों, वेंडरों और लाभार्थियों के नाम थे, लेकिन सभी भुगतानों का सीधा नियंत्रण बाबू कमल राठौर के पास था।

रिश्तेदारों के घर भी छापा, केस दर्ज

छापेमारी केवल कमल राठौर तक सीमित नहीं रही। जांच एजेंसी ने उनके दो नजदीकी रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी दबिश दी। इस मामले में पहले से ही पुलिस ने राठौर के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर रखी है। हालांकि उन्हें इस केस में पहले जमानत मिल चुकी है।

कलेक्टर के निर्देश पर आगे की कार्रवाई

जिले के कलेक्टर द्वारा सहायक आयुक्त, आदिम जाति कल्याण विभाग को इस मामले में सख्त कार्रवाई और केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

आलीराजपुर में शिक्षा विभाग के बाबू के घर छापा: 20.47 करोड़ के गबन का आरोप, घर के बाहर तैनात सीआरपीएफ के जवान

Alirajpur, MP

गोपनीय कार्रवाई, एजेंसी का नाम अब तक स्पष्ट नहीं

सुबह 9 बजे से शुरू हुई यह छापेमारी अब तक जारी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कार्रवाई किस केंद्रीय एजेंसी (जैसे ED, CBI या आर्थिक अपराध शाखा) द्वारा की जा रही है। मौके पर मीडिया को दूर रखा गया और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ की तैनाती भी की गई।

कोष विभाग की जांच में खुलासा

बताया जा रहा है कि अगस्त 2023 में कोष एवं लेखा संचालनालय, भोपाल द्वारा मामले की जांच की गई थी। इस दौरान डीडीओ कोड 4902506054 से जुड़े खातों में संदिग्ध लेन-देन पकड़े गए थे। रिपोर्ट में 20 करोड़ 47 लाख 12 हजार 727 रुपये की अनियमितता सामने आई थी।

2018 से 2024 तक की वित्तीय अनियमितता

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2023-24 के बीच कुल 135 अलग-अलग खातों में संदिग्ध भुगतान किए गए। इन खातों में कर्मचारियों, वेंडरों और लाभार्थियों के नाम थे, लेकिन सभी भुगतानों का सीधा नियंत्रण बाबू कमल राठौर के पास था।

रिश्तेदारों के घर भी छापा, केस दर्ज

छापेमारी केवल कमल राठौर तक सीमित नहीं रही। जांच एजेंसी ने उनके दो नजदीकी रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी दबिश दी। इस मामले में पहले से ही पुलिस ने राठौर के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर रखी है। हालांकि उन्हें इस केस में पहले जमानत मिल चुकी है।

कलेक्टर के निर्देश पर आगे की कार्रवाई

जिले के कलेक्टर द्वारा सहायक आयुक्त, आदिम जाति कल्याण विभाग को इस मामले में सख्त कार्रवाई और केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/crpf-personnel-stationed-outside-the-house-raided-the-house-of/article-25377

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.