- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबा, 4 की मौत, कई लापता
जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबा, 4 की मौत, कई लापता
Jabalpur, MP
By दैनिक जागरण
On
मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित नर्मदा में बने बरगी डैम में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां क्रूज पूरी तरह डैम में डूब गया जिसके चलते चार लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई अभी भी लापता हैं। जानकारी के अनुसार एसडीईआरएफ और एनडीआरएफ के साथ अब भारतीय सेना भी रेस्क्यू में उतरी है। वहीं हैदराबाद और कोलकाता से सेना के हेलीकाॅप्टर मौके पर बुलाए गए है ताकि ऑपरेशन तेजी से करते हुए बाकियों के शव बाहर निकाले जा सके। बताया जाता है कि हादसे में अब तक 22 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है जबकी 10 से ज्यादा लोग लापता हैं। हालांकि क्रूज पर कितने लोग सवार थे इसकी पुष्टी नहीं की गई है।

जबलपुर जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षित निकाले गए 22 लोगों की सूची भी जारी की गई है। इनमें कई पर्यटक और अन्य राज्यों से शामिल लोग हैं, जो छुट्टियां बिताने बरगी पहुंचे थे। इसके अलावा जिन चार लोगों के शव मिले हैं उनकी नाम की सूची भी जारी की गई है जिनमें नीतू सोनी, सौभाग्य अलाग, मधुर मैसी दिल्ली, काकुलाझी खमरिया के हैं। इन सब के बीच प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो क्रूज में अभी भी 10 से ज्यादा शव फंसे होने का अनुमान है। मौके पर मौजूद प्रशासन की टीम के अनुसार क्रूज को पूरी तरह बाहर निकालने के बाद ही मृतकों और सवार लोगों की सही संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2026 By दैनिक जागरण
जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबा, 4 की मौत, कई लापता
Jabalpur, MP
मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित नर्मदा में बने बरगी डैम में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां क्रूज पूरी तरह डैम में डूब गया जिसके चलते चार लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई अभी भी लापता हैं। जानकारी के अनुसार एसडीईआरएफ और एनडीआरएफ के साथ अब भारतीय सेना भी रेस्क्यू में उतरी है। वहीं हैदराबाद और कोलकाता से सेना के हेलीकाॅप्टर मौके पर बुलाए गए है ताकि ऑपरेशन तेजी से करते हुए बाकियों के शव बाहर निकाले जा सके। बताया जाता है कि हादसे में अब तक 22 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है जबकी 10 से ज्यादा लोग लापता हैं। हालांकि क्रूज पर कितने लोग सवार थे इसकी पुष्टी नहीं की गई है।

जबलपुर जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षित निकाले गए 22 लोगों की सूची भी जारी की गई है। इनमें कई पर्यटक और अन्य राज्यों से शामिल लोग हैं, जो छुट्टियां बिताने बरगी पहुंचे थे। इसके अलावा जिन चार लोगों के शव मिले हैं उनकी नाम की सूची भी जारी की गई है जिनमें नीतू सोनी, सौभाग्य अलाग, मधुर मैसी दिल्ली, काकुलाझी खमरिया के हैं। इन सब के बीच प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो क्रूज में अभी भी 10 से ज्यादा शव फंसे होने का अनुमान है। मौके पर मौजूद प्रशासन की टीम के अनुसार क्रूज को पूरी तरह बाहर निकालने के बाद ही मृतकों और सवार लोगों की सही संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cruise-sinks-in-jabalpurs-bargi-dam-4-dead-many-missing/article-52433
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.