- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- करंट ने छीनी दो जिंदगियां: दिव्यांगों की दर्दनाक मौत से सहमा चंदेरी
करंट ने छीनी दो जिंदगियां: दिव्यांगों की दर्दनाक मौत से सहमा चंदेरी
Ashoknagar, MP
चंदेरी के धुबिया तालाब इलाके में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में दो दिव्यांगों की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।
मृतकों की पहचान 23 वर्षीय अजय पुत्र प्रकाश बरार और 60 वर्षीय हनीफ पुत्र हबीब खान के रूप में हुई है। दोनों अलग-अलग मोहल्लों में रहते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक ही स्थान पर आखिरी सांस लेने को मजबूर कर दिया।
अजय, जो चलने-फिरने में असमर्थ था, बकरियां चराने गया था। वहीं हनीफ, जो सुन और बोल नहीं सकते थे, टहलने निकले थे। देर शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजन उन्हें ढूंढते हुए धुबिया तालाब के पीछे पहुंचे, जहां पास-पास दोनों के शव पड़े मिले।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय नागरिकों के अनुसार, वहां एक बिजली का खंभा था, जिसमें अवैध रूप से डाली गई तार से लगातार करंट आ रहा था। उसी की चपेट में दोनों दिव्यांग आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
प्रशासन ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बिजली की लापरवाही से गई दो निर्दोष जानों ने चंदेरी को झकझोर कर रख दिया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए