करोड़ों की साइबर ठगी का ठग दिल्ली से अरेस्ट, पेंशनधारी थे निशाने पर, क्राइम ब्रांच को जो बताया चौंके अधिकारी

INDORE, MP

इंदौर की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से संचालित हो रहे साइबर ठगी का खुलासा कर मास्टरमाइंड को अरेस्ट किया है। यह साइबर ठग पेंशनधारियों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की वारदात करता था। आरोपी के पास से 20 हजार बुजुर्गों का डाटा बरामद हुआ। आरोपी ने डिजिटल अरेस्ट का क्राइम ब्रांच के सामने लाइव डेमो दिया।

ऑनलाइन ठगी के मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से एक और आरोपी ऋतिक जाटव को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक फर्जी कॉल सेंटर में काम करता था। यहां वह डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्गों को ठगता था। इस गिरोह के निशाने पर देशभर के पेंशनधारी थे। पुलिस ने छापेमारी में कंप्यूटर सिस्टम, हाई-स्पीड इंटरनेट, डायरी और सैकड़ों लोगों के नंबर बरामद किए हैं। आरोपी ने सैकड़ों पेंशनधारियों को डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है।

कैसे करता था ठगी?

क्राइम ब्रांच ने आरोपी से लाइव ठगी का डेमो कराया। जिसमें उसने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर एक पेंशनर को कॉल किया और कहा कि उसकी पेंशन से जुड़ी एक फाइल लंबित है। ठग ने पेंशन क्लेम के लिए पहले डॉक्यूमेंट्स अपलोड करवाए और फिर टैक्स के नाम पर 20 हजार रुपये जमा करने को कहा। इसके बाद अन्य ठग भी सीनियर अफसर बनकर कॉल करते और अलग-अलग लिंक भेजकर पैसे मांगते थे।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी

दिल्ली के पटेल नगर में आरोपी की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच ने पांच दिन तक रेकी की। 50 से अधिक मल्टी में दबिश देने के बाद ऋतिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिसकर्मियों ने इलाके में चाय-नाश्ते की दुकान और सिम कार्ड बेचने वालों से जानकारी जुटाई। कुछ अधिकारी जॉब इंटरव्यू के बहाने भी कॉल सेंटर तक पहुंचे। आखिरकार, आरोपी के फ्लैट की जानकारी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

देशभर में फैला था नेटवर्क

जांच में सामने आया कि गिरोह के पास हजारों पेंशनधारियों का डेटा था। ये लोग ठगी के लिए बार-बार नए सिम कार्ड का इस्तेमाल करते और बाद में उन्हें नष्ट कर देते। तीन साल में इस गैंग ने हजारों लोगों को लाखों रुपये की चपत लगाई।

डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर अपनी बैंक या पेंशन से जुड़ी जानकारी साझा न करें। यदि कोई खुद को सरकारी अधिकारी बताकर पैसे मांगता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Mar 2025 By दैनिक जागरण

करोड़ों की साइबर ठगी का ठग दिल्ली से अरेस्ट, पेंशनधारी थे निशाने पर, क्राइम ब्रांच को जो बताया चौंके अधिकारी

INDORE, MP

ऑनलाइन ठगी के मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से एक और आरोपी ऋतिक जाटव को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक फर्जी कॉल सेंटर में काम करता था। यहां वह डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्गों को ठगता था। इस गिरोह के निशाने पर देशभर के पेंशनधारी थे। पुलिस ने छापेमारी में कंप्यूटर सिस्टम, हाई-स्पीड इंटरनेट, डायरी और सैकड़ों लोगों के नंबर बरामद किए हैं। आरोपी ने सैकड़ों पेंशनधारियों को डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है।

कैसे करता था ठगी?

क्राइम ब्रांच ने आरोपी से लाइव ठगी का डेमो कराया। जिसमें उसने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर एक पेंशनर को कॉल किया और कहा कि उसकी पेंशन से जुड़ी एक फाइल लंबित है। ठग ने पेंशन क्लेम के लिए पहले डॉक्यूमेंट्स अपलोड करवाए और फिर टैक्स के नाम पर 20 हजार रुपये जमा करने को कहा। इसके बाद अन्य ठग भी सीनियर अफसर बनकर कॉल करते और अलग-अलग लिंक भेजकर पैसे मांगते थे।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी

दिल्ली के पटेल नगर में आरोपी की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच ने पांच दिन तक रेकी की। 50 से अधिक मल्टी में दबिश देने के बाद ऋतिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिसकर्मियों ने इलाके में चाय-नाश्ते की दुकान और सिम कार्ड बेचने वालों से जानकारी जुटाई। कुछ अधिकारी जॉब इंटरव्यू के बहाने भी कॉल सेंटर तक पहुंचे। आखिरकार, आरोपी के फ्लैट की जानकारी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

देशभर में फैला था नेटवर्क

जांच में सामने आया कि गिरोह के पास हजारों पेंशनधारियों का डेटा था। ये लोग ठगी के लिए बार-बार नए सिम कार्ड का इस्तेमाल करते और बाद में उन्हें नष्ट कर देते। तीन साल में इस गैंग ने हजारों लोगों को लाखों रुपये की चपत लगाई।

डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर अपनी बैंक या पेंशन से जुड़ी जानकारी साझा न करें। यदि कोई खुद को सरकारी अधिकारी बताकर पैसे मांगता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cyber-%E2%80%8B%E2%80%8Bthugs-of-crores-of-thugs-were-arrested-by-arrest/article-12132

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.