32 लाख की शेयर ठगी: नागपुर से साइबर ठग गिरफ्तार, निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का दिया था झांसा

जबलपुर, MP

मध्यप्रदेश राज्य साइबर पुलिस ने नागपुर से एक बड़े साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सतना निवासी अभिजीत जैन से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करीब 32 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को शेयर मार्केट विशेषज्ञ बताते हुए निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का झांसा दिया।

भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने अलग-अलग खातों में कई किश्तों में कुल 32 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। जब लंबा समय बीतने के बाद भी मुनाफा नहीं मिला और आरोपी टालमटोल करने लगा, तो पीड़ित ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की लोकेशन नागपुर में ट्रेस की और वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि ठगी की रकम में से लगभग 5 लाख रुपए आरोपी के निजी खाते में गए, जबकि बाकी राशि विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से आगे भेजी गई।

पूछताछ में आरोपी ने कई और मामलों का भी संकेत दिया है। साइबर सेल अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी के खेल में और कौन-कौन शामिल थे और क्या आरोपी ने अन्य राज्यों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भावना तिवारी, टी.आई स्टेट साइबर सेल ने कहा कि गहन पूछताछ से कई और खुलासे हो सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Oct 2025 By दैनिक जागरण

32 लाख की शेयर ठगी: नागपुर से साइबर ठग गिरफ्तार, निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का दिया था झांसा

जबलपुर, MP

मध्यप्रदेश राज्य साइबर पुलिस ने नागपुर से एक बड़े साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सतना निवासी अभिजीत जैन से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करीब 32 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को शेयर मार्केट विशेषज्ञ बताते हुए निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का झांसा दिया।

भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने अलग-अलग खातों में कई किश्तों में कुल 32 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। जब लंबा समय बीतने के बाद भी मुनाफा नहीं मिला और आरोपी टालमटोल करने लगा, तो पीड़ित ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की लोकेशन नागपुर में ट्रेस की और वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि ठगी की रकम में से लगभग 5 लाख रुपए आरोपी के निजी खाते में गए, जबकि बाकी राशि विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से आगे भेजी गई।

पूछताछ में आरोपी ने कई और मामलों का भी संकेत दिया है। साइबर सेल अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी के खेल में और कौन-कौन शामिल थे और क्या आरोपी ने अन्य राज्यों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भावना तिवारी, टी.आई स्टेट साइबर सेल ने कहा कि गहन पूछताछ से कई और खुलासे हो सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cyber-thug-arrested-from-nagpur-for-share-fraud-of-rs/article-35251

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.