इंदौर-नर्मदापुरम संभाग में साइक्लोनिक एक्टिविटी, 14 जिलों में बारिश का अलर्ट

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में अगस्त की बारिश ने बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं। शनिवार को बड़वानी के राजपुर में नदी-नाले उफान पर आ गए। यहां नगर पालिका उपाध्यक्ष आकाश बर्मन की कार नदी के तेज बहाव में बह गई। भोपाल, शाजापुर, खरगोन, धार और सिवनी समेत 15 जिलों में लगातार बारिश हुई, जिससे जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

रविवार को इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभाग में टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, देवास, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भारी बारिश के आसार हैं। भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

18 अगस्त से नया सिस्टम सक्रिय होगा

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, मानसून टर्फ जैसलमेर, जोधपुर, कोटा से होते हुए गुना-बैतूल और दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक फैला है। इसी वजह से प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। 18 अगस्त से बंगाल की खाड़ी पर नया लो प्रेशर एरिया बनने के आसार हैं, जो मध्यप्रदेश में तेज बारिश लाएगा।

बड़वानी में 19 साल बाद रूपा नदी में बाढ़

शनिवार को राजपुर नगर में तेज बारिश से रूपा नदी अचानक उफान पर आ गई। 2006 के बाद पहली बार नदी ने इतना रौद्र रूप दिखाया। तेज बहाव में कई गाड़ियां और दुकानें प्रभावित हुईं। खरगोन के पहाड़ी इलाकों में भी नदियां-नाले उफान पर हैं।

अब तक का बारिश का हाल

प्रदेश में औसत 37 इंच बारिश के मुकाबले अब तक 31 इंच पानी गिर चुका है, जो कोटे का 84% है। पूर्वी हिस्सों (जबलपुर, सागर, शहडोल, रीवा) में सामान्य से 30% और पश्चिमी हिस्सों (भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल) में 20% ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है।

सबसे ज्यादा और सबसे कम बारिश

  • मंडला और गुना : 47 इंच से अधिक

  • निवाड़ी : 46 इंच

  • टीकमगढ़ : 45.4 इंच

  • अशोकनगर : 43.5 इंच

  • इंदौर संभाग : अब भी सबसे पीछे

भोपाल का अगस्त रिकॉर्ड

राजधानी भोपाल में अगस्त महीने में सबसे ज्यादा बारिश साल 2006 में हुई थी, जब सिर्फ 24 घंटे में 12 इंच और पूरे महीने में 35 इंच पानी बरसा था। इस बार भी लगातार झड़ी ने राजधानी को तर-बतर कर दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Aug 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर-नर्मदापुरम संभाग में साइक्लोनिक एक्टिविटी, 14 जिलों में बारिश का अलर्ट

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में अगस्त की बारिश ने बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं। शनिवार को बड़वानी के राजपुर में नदी-नाले उफान पर आ गए। यहां नगर पालिका उपाध्यक्ष आकाश बर्मन की कार नदी के तेज बहाव में बह गई। भोपाल, शाजापुर, खरगोन, धार और सिवनी समेत 15 जिलों में लगातार बारिश हुई, जिससे जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

रविवार को इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभाग में टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, देवास, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भारी बारिश के आसार हैं। भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

18 अगस्त से नया सिस्टम सक्रिय होगा

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, मानसून टर्फ जैसलमेर, जोधपुर, कोटा से होते हुए गुना-बैतूल और दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक फैला है। इसी वजह से प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। 18 अगस्त से बंगाल की खाड़ी पर नया लो प्रेशर एरिया बनने के आसार हैं, जो मध्यप्रदेश में तेज बारिश लाएगा।

बड़वानी में 19 साल बाद रूपा नदी में बाढ़

शनिवार को राजपुर नगर में तेज बारिश से रूपा नदी अचानक उफान पर आ गई। 2006 के बाद पहली बार नदी ने इतना रौद्र रूप दिखाया। तेज बहाव में कई गाड़ियां और दुकानें प्रभावित हुईं। खरगोन के पहाड़ी इलाकों में भी नदियां-नाले उफान पर हैं।

अब तक का बारिश का हाल

प्रदेश में औसत 37 इंच बारिश के मुकाबले अब तक 31 इंच पानी गिर चुका है, जो कोटे का 84% है। पूर्वी हिस्सों (जबलपुर, सागर, शहडोल, रीवा) में सामान्य से 30% और पश्चिमी हिस्सों (भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल) में 20% ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है।

सबसे ज्यादा और सबसे कम बारिश

  • मंडला और गुना : 47 इंच से अधिक

  • निवाड़ी : 46 इंच

  • टीकमगढ़ : 45.4 इंच

  • अशोकनगर : 43.5 इंच

  • इंदौर संभाग : अब भी सबसे पीछे

भोपाल का अगस्त रिकॉर्ड

राजधानी भोपाल में अगस्त महीने में सबसे ज्यादा बारिश साल 2006 में हुई थी, जब सिर्फ 24 घंटे में 12 इंच और पूरे महीने में 35 इंच पानी बरसा था। इस बार भी लगातार झड़ी ने राजधानी को तर-बतर कर दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cyclonic-activity-in-indore-narmadapuram-division-alert-of-rain-in-14/article-30764

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.