एमपी में सरकारी कर्मचारियों का डीए 4% बढ़ा:सैलरी में 620 से 5640 रुपए की बढ़ोतरी; जनवरी 2024 से मिलेगा एरियर

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों का डीए 46% से बढ़कर 50% हो गया है। इससे उनको हर महीने 620 रुपए से 5640 रुपए का फायदा होगा।

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली पर्व से पहले खुशखबरी मिली है. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों का 4 प्रतिशत डीए बढ़ा दिया है. यह सौगात जनवरी 2024 से लागू होगी. बता दें सीएम डॉ. मोहन यादव की इस घोषणा के बाद प्रदेश के कर्मचारियों का डीए 46 प्रतिशत से बढ़ कर 50 प्रतिशत हो गया है. 

इससे कर्मचारियों को हर महीने वेतन में 620 से 7640 रुपये का इजाफा होगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है. इसी के साथ उन्होंने सभी को बधाई दी.

डबल हुई बधाई
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, "इसकी बधाई डबल तब हो जाती है, जब दीपावली भी है और इस अवसर पर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम भी है. 1 नवंबर मध्य प्रदेश के गठन की पहली तारीख है, जो 1956 में एक नए प्रदेश का आकार साकार ले आई. इसके मध्य में हम सब अपनी-अपनी दिनचर्या चलाते हुए देश, मध्य प्रदेश की सेवा समान रूप से आगे बढ़ती जाए. इस भाव के आधार पर हम काम करते रहते हैं."

उन्होंने कहा, "मेरे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मैं इस नाते से भी बधाई देना चाहूंगा. आप सब अपने लगन, मेहनत, सकारात्मक सोच के कारण से पूरे देश के अधिकारियों-कर्मचारियों में एक विशेष पहचान रखते हैं. इस नाते से सरकार का भी उत्तरदायित्व है कि आपके हितों का भी ध्यान रखें."

नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2024 से लागू
सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राज्य शासन द्वारा 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता वित्त विभाग के प्रतिपत्र 14 मार्च 2024 द्वारा स्वीकृत किया है. इसके आधार पर स्वीकृत महंगाई भत्ते की दर एक जुलाई 2023 से प्रभावशील की गई थी. एरियर राशि का भुगतान किस्तों में किया गया है, अब सभी शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत की दर से दिया जाएगा. अभी अक्टूबर चल रहा है लेकिन हम इसे 01 जनवरी से देंगे.DD

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Oct 2024 By दैनिक जागरण

एमपी में सरकारी कर्मचारियों का डीए 4% बढ़ा:सैलरी में 620 से 5640 रुपए की बढ़ोतरी; जनवरी 2024 से मिलेगा एरियर

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली पर्व से पहले खुशखबरी मिली है. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों का 4 प्रतिशत डीए बढ़ा दिया है. यह सौगात जनवरी 2024 से लागू होगी. बता दें सीएम डॉ. मोहन यादव की इस घोषणा के बाद प्रदेश के कर्मचारियों का डीए 46 प्रतिशत से बढ़ कर 50 प्रतिशत हो गया है. 

इससे कर्मचारियों को हर महीने वेतन में 620 से 7640 रुपये का इजाफा होगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है. इसी के साथ उन्होंने सभी को बधाई दी.

डबल हुई बधाई
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, "इसकी बधाई डबल तब हो जाती है, जब दीपावली भी है और इस अवसर पर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम भी है. 1 नवंबर मध्य प्रदेश के गठन की पहली तारीख है, जो 1956 में एक नए प्रदेश का आकार साकार ले आई. इसके मध्य में हम सब अपनी-अपनी दिनचर्या चलाते हुए देश, मध्य प्रदेश की सेवा समान रूप से आगे बढ़ती जाए. इस भाव के आधार पर हम काम करते रहते हैं."

उन्होंने कहा, "मेरे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मैं इस नाते से भी बधाई देना चाहूंगा. आप सब अपने लगन, मेहनत, सकारात्मक सोच के कारण से पूरे देश के अधिकारियों-कर्मचारियों में एक विशेष पहचान रखते हैं. इस नाते से सरकार का भी उत्तरदायित्व है कि आपके हितों का भी ध्यान रखें."

नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2024 से लागू
सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राज्य शासन द्वारा 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता वित्त विभाग के प्रतिपत्र 14 मार्च 2024 द्वारा स्वीकृत किया है. इसके आधार पर स्वीकृत महंगाई भत्ते की दर एक जुलाई 2023 से प्रभावशील की गई थी. एरियर राशि का भुगतान किस्तों में किया गया है, अब सभी शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत की दर से दिया जाएगा. अभी अक्टूबर चल रहा है लेकिन हम इसे 01 जनवरी से देंगे.DD

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/da-4-of-government-employees-increased-in-mp-salary-increased/article-2246

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.