- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सीहोर में पत्रकार से दबंगई: पंडित प्रदीप मिश्रा के भांजे ने मोबाइल छीना, फोटो-वीडियो हटाए
सीहोर में पत्रकार से दबंगई: पंडित प्रदीप मिश्रा के भांजे ने मोबाइल छीना, फोटो-वीडियो हटाए
सीहोर , MP
कोर्ट परिसर में एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ दबंगई की घटना सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के भांजे समीर शुक्ला ने पत्रकार विनय भटेले से मोबाइल फोन जबरन छीना और उसमें मौजूद फोटो-वीडियो डिलीट कर दिए। इस मामले ने जिले के पत्रकारों में गहरा रोष पैदा कर दिया है।
बताया गया कि पत्रकार विनय भटेले सीहोर पुलिस द्वारा जब्त किए गए डीजे के मामले की कवरेज कर रहे थे, तभी समीर शुक्ला ने उन्हें परेशान किया और उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। इस घटनाक्रम के बाद पत्रकार संगठनों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
पत्रकारों ने समीर शुक्ला को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है कि वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगे, अन्यथा पुलिस में शिकायत कर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। पत्रकार संगठन इस घटना को प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला मान रहे हैं और सख्त प्रतिक्रिया देने की बात कह रहे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए