- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दबंगों की दबंगई: जूते-चप्पल और लात-घूसों से की नाबालिग की पिटाई, साथी युवक ने बनाया Video, सोशल मीडि...
दबंगों की दबंगई: जूते-चप्पल और लात-घूसों से की नाबालिग की पिटाई, साथी युवक ने बनाया Video, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Gwalior, MP
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नाबालिग छात्र के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। करीब 15-16 साल के नाबालिग छात्र के साथ दो लड़के जूते चप्पल लात घूसों से मारपीट कर रहे हैं। वहीं तीसरे साथी ने घटना का वीडियो बनाया। नाबालिग छात्र के साथ हुई मारपीट की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ग्वालियर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त नजर आ रही है। मारपीट और गुंडागर्दी की घटनाएं अब सरेआम होने लगी है। ऐसे ही घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है। इंदरगंज थाना के कमल सिंह का बाग इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ मारपीट की घटना हुई है। करीब दो-तीन दिन पहले 15 से 16 साल के एक नाबालिग छात्र को कमल सिंह का बाग इलाके में तीन लड़कों ने घेर लिया। इसके बाद उसमें से 2 लड़कों ने छात्र के साथ चप्पल-जूते और लात-घूसों से मारपीट की। वहीं इनके तीसरे साथी ने इस घटना का लाइव वीडियो बनाया।
पीटने वाला छात्र इन लड़कों से रहम की भीख मांगता नजर आया। बाद में इस वीडियो को सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया। हालांकि मारपीट के इस वीडियो के संबंध में थाने तक फरियादी के द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है। लेकिन वीडियो संज्ञान में आने के बाद इंदरगंज थाना पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। एडिशनल एसपी कृष्ण लालचंदानी ने कहा कि घटना के सिलसिले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए