बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दर्दनाक हादसा: महुआ बीनने जंगल गया 12 साल का मासूम बना बाघ का शिकार

Umaria, MP

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां महुआ बीनने गए एक 12 वर्षीय बालक को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। यह हादसा रिजर्व के धमोखर परिक्षेत्र अंतर्गत पिपरिया बीट के समीप बोदा बहरा कैंप के पास हुआ। मृतक बालक की पहचान विजय कोल के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

शनिवार सुबह विजय अपने परिजनों के साथ जंगल में महुआ बीनने गया था। इसी दौरान अचानक बाघ ने उस पर झपट्टा मारा और उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। कुछ ही देर बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।

गश्ती दल को मिले खून के निशान, नाले से मिला शव

वन परिक्षेत्र अधिकारी विजय श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बाघ द्वारा बालक को उठाकर ले जाने की जानकारी दी। तुरंत सर्च अभियान शुरू किया गया। कुछ दूरी पर खून के निशान मिले, जिनका पीछा करते हुए टीम जंगल के एक नाले तक पहुंची। लगभग 10:30 बजे बालक का शव खून से सना हुआ हालत में पानी में मिला।

गले पर गहरे पंजों के निशान, तात्कालिक सहायता राशि प्रदान

शव की स्थिति से साफ जाहिर था कि बाघ ने गले से पकड़कर बालक की जान ली। घटना के बाद वन विभाग ने तात्कालिक रूप से परिजनों को ₹10,000 की सहायता राशि सौंपी है। साथ ही, नियमानुसार ₹8 लाख की राहत राशि भी जल्द उपलब्ध करवाई जाएगी।

क्या कहती है यह घटना?

यह घटना एक बार फिर से जंगल की सीमाओं और मानव जीवन के बीच बढ़ते टकराव की भयावह तस्वीर पेश करती है। विशेषकर महुआ जैसे वनोपज के सीजन में ग्रामीणों का जंगल में प्रवेश आम बात है, लेकिन इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं अब और गंभीर हो गई हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Apr 2025 By दैनिक जागरण

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दर्दनाक हादसा: महुआ बीनने जंगल गया 12 साल का मासूम बना बाघ का शिकार

Umaria, MP

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां महुआ बीनने गए एक 12 वर्षीय बालक को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। यह हादसा रिजर्व के धमोखर परिक्षेत्र अंतर्गत पिपरिया बीट के समीप बोदा बहरा कैंप के पास हुआ। मृतक बालक की पहचान विजय कोल के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

शनिवार सुबह विजय अपने परिजनों के साथ जंगल में महुआ बीनने गया था। इसी दौरान अचानक बाघ ने उस पर झपट्टा मारा और उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। कुछ ही देर बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।

गश्ती दल को मिले खून के निशान, नाले से मिला शव

वन परिक्षेत्र अधिकारी विजय श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बाघ द्वारा बालक को उठाकर ले जाने की जानकारी दी। तुरंत सर्च अभियान शुरू किया गया। कुछ दूरी पर खून के निशान मिले, जिनका पीछा करते हुए टीम जंगल के एक नाले तक पहुंची। लगभग 10:30 बजे बालक का शव खून से सना हुआ हालत में पानी में मिला।

गले पर गहरे पंजों के निशान, तात्कालिक सहायता राशि प्रदान

शव की स्थिति से साफ जाहिर था कि बाघ ने गले से पकड़कर बालक की जान ली। घटना के बाद वन विभाग ने तात्कालिक रूप से परिजनों को ₹10,000 की सहायता राशि सौंपी है। साथ ही, नियमानुसार ₹8 लाख की राहत राशि भी जल्द उपलब्ध करवाई जाएगी।

क्या कहती है यह घटना?

यह घटना एक बार फिर से जंगल की सीमाओं और मानव जीवन के बीच बढ़ते टकराव की भयावह तस्वीर पेश करती है। विशेषकर महुआ जैसे वनोपज के सीजन में ग्रामीणों का जंगल में प्रवेश आम बात है, लेकिन इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं अब और गंभीर हो गई हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/damoh-fake-doctors-after-the-case-the-health-departments-major/article-17593

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.