दमोह ASP ऑफिस का स्टेनो फुटपाथ पर ले रहा था 25000, सागर लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

Damoh, MP

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एडिशनल एसपी ऑफिस में सागर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने एएसपी के स्टेनों को सरेराह 25000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निजी खदान पर मुरम खनन के वैध पट्टे के बावजूद स्टेनो आवेदक पर 40 हजार रुपए देने का दबाव बना रहा था।

बुंदेलखंड के दमोह जिले में सागर लोकायुक्त ने दो दिन तक इंतजार करने के बाद शुक्रवार को एडिशल एसपी के स्टेनो को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। स्टेनो को सड़क किनारे फुटपाथ पर एक युवक से 25 हजार रुपए लेते धरदबोचा है। स्टेनो ने एक युवक को मुरम खनन के लिए स्वीकृत किए गए पट्टे पर काम न करने देने की धमकी दी थी। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचारी स्टेनो को रंगे हाथों धर दबोचा है।

लोकायुक्त डीएसपी बीएम द्विवेदी ने मीडिया को दी गई जानकारी अनुसार दमोह निवासी आवेदक मयंक सोनी ने सागर लोकायुक्त एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी। उसने बताया कि उसके दोस्त की निजी जमीन पर मुरम खनन के लिए खनिज विभाग से वैध अनुमति ली गई है। बावजूद इसके दमोह एडिशनल एसपी कार्यालय में पदस्थ स्टेनो रिश्वत मांग रहा है। आरोपी स्टेनो की पहचान त्रिलोक अहिरवार के रूप में हुई।

रिश्वत के लिए बना रहा था दबाव

पीड़ित ने बताया कि एएसपी ऑफिस का स्टेनो उन पर रिश्वत के लिए दबाव बना रहा था। साथ ही 40 हजार रुपए की मांग कर रहा था। इतना ही नहीं त्रिलोक अहिरवार हर महीने रिश्वत देने की बात भी कह रहा है। बाद में वह 30 हजार रुपए पर आ गया। बता दें कि आवेदक ने लोकायुक्त में की गई शिकायत में बताया था कि आरोपी यह रिश्वत खदान पर किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने के एवज में मांग रहा था।

सरेराह फुटपाथ पर ली 25 हजार की रिश्वत

दमोह एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा के स्टेनो त्रिलोक सिंह ने आवेदन मयंक सोनी को रिश्वत की रकम लेकर होमगार्ड कार्यालय के पास बुलाया था। यहां पर फुटपाथ पर पहले उसने मयंक से बातचीत शुरू की बात में बैखौफ होकर उसने मयंक से रिश्वत की रकम के रुप में 25 हजार रुपए लेकर अपनी जेब में रख लिए। यह नोट सागर लोकायुक्त टीम ने कैमिकल लगाकर लिए थे। रकम का लेनदेन होते ही पास ही गाड़ी में इंतजार कर रही लोकायुक्त टीम ने तत्काल आरोपी को धरदबोचा और उसकी जेब से कैमिकल लगे नोट बरामद कर लिए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Mar 2025 By दैनिक जागरण

दमोह ASP ऑफिस का स्टेनो फुटपाथ पर ले रहा था 25000, सागर लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

Damoh, MP

बुंदेलखंड के दमोह जिले में सागर लोकायुक्त ने दो दिन तक इंतजार करने के बाद शुक्रवार को एडिशल एसपी के स्टेनो को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। स्टेनो को सड़क किनारे फुटपाथ पर एक युवक से 25 हजार रुपए लेते धरदबोचा है। स्टेनो ने एक युवक को मुरम खनन के लिए स्वीकृत किए गए पट्टे पर काम न करने देने की धमकी दी थी। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचारी स्टेनो को रंगे हाथों धर दबोचा है।

लोकायुक्त डीएसपी बीएम द्विवेदी ने मीडिया को दी गई जानकारी अनुसार दमोह निवासी आवेदक मयंक सोनी ने सागर लोकायुक्त एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी। उसने बताया कि उसके दोस्त की निजी जमीन पर मुरम खनन के लिए खनिज विभाग से वैध अनुमति ली गई है। बावजूद इसके दमोह एडिशनल एसपी कार्यालय में पदस्थ स्टेनो रिश्वत मांग रहा है। आरोपी स्टेनो की पहचान त्रिलोक अहिरवार के रूप में हुई।

रिश्वत के लिए बना रहा था दबाव

पीड़ित ने बताया कि एएसपी ऑफिस का स्टेनो उन पर रिश्वत के लिए दबाव बना रहा था। साथ ही 40 हजार रुपए की मांग कर रहा था। इतना ही नहीं त्रिलोक अहिरवार हर महीने रिश्वत देने की बात भी कह रहा है। बाद में वह 30 हजार रुपए पर आ गया। बता दें कि आवेदक ने लोकायुक्त में की गई शिकायत में बताया था कि आरोपी यह रिश्वत खदान पर किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने के एवज में मांग रहा था।

सरेराह फुटपाथ पर ली 25 हजार की रिश्वत

दमोह एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा के स्टेनो त्रिलोक सिंह ने आवेदन मयंक सोनी को रिश्वत की रकम लेकर होमगार्ड कार्यालय के पास बुलाया था। यहां पर फुटपाथ पर पहले उसने मयंक से बातचीत शुरू की बात में बैखौफ होकर उसने मयंक से रिश्वत की रकम के रुप में 25 हजार रुपए लेकर अपनी जेब में रख लिए। यह नोट सागर लोकायुक्त टीम ने कैमिकल लगाकर लिए थे। रकम का लेनदेन होते ही पास ही गाड़ी में इंतजार कर रही लोकायुक्त टीम ने तत्काल आरोपी को धरदबोचा और उसकी जेब से कैमिकल लगे नोट बरामद कर लिए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/damoh-was-taking-the-steno-of-asp-office-on-the/article-12134

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.