यात्रियों के लिए खतरा ! ट्रेन में इस तरह होती थी लाखों की चोरी

BHOPAL, MP

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे अन्य ट्रेनों में भी चोरी कर चुके हैं. उन्होंने ग्वालियर और खंडवा जिले में भी यात्रियों का सामान चुराने की बात कबूली.

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले की GRP को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. भोपाल के रानी कमलापति रेलवे पुलिस ने बिहार से एक गिरोह को पकड़ा है. इस गिरोह के सभी चोर बेहद शातिर तरीके से ट्रेनों में चोरी करते थे. ये  गिरोह ट्रेनों के AC वाले कोच में सफर करते थे और फिर यात्रियों का सामान चुराते थे... फिर फरार हो जाते थे. पुलिस ने इस गिरोह से लाखों रुपये के गहने और नकदी बरामद की है. यह गैंग बिहार की है और इसके 5 चोर गिरफ्तार किए गए हैं.

कैसे पकड़े गए इस गिरोह के चोर ?

दरअसल, 19 दिसंबर 2024 को नर्मदा एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक परिवार ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. परिवार ने बताया कि जब वे सो रहे थे... तो उनके बैग अचानक से चोरी हो गए. इन बैगों में सोने-चांदी के गहने, नकदी और बाकी सामान था. ऐसे में परिवार परेशान हो गया. इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. ट्रेन के रिजर्वेशन चार्ट और CCTV फुटेज खंगाले गए. जिसकी मदद से आरोपियों को पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया.

पुलिस को क्या-क्या मिला ?

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से कुल 2,82,400 रुपये का सामान बरामद किया. इसमें शामिल हैं:

  • सोने का मंगलसूत्र (15 ग्राम, 1,05,000 रुपये)
  • सोने के झाले (10 ग्राम, 70,000 रुपये)
  • सोने की नथ (6 ग्राम, 35,000 रुपये)
  • सोने के टॉप्स (3 ग्राम, 20,000 रुपये)
  • सोने का मांग टीका (5 ग्राम, 35,000 रुपये)
  • आर्टिफिशियल ज्वैलरी और नकदी 13,500 रुपये

कैसे करते थे चोरी ?

गैंग के सदस्य पहले एसी कोच में रिजर्वेशन कराते थे. सफर के दौरान, जब यात्री सो जाते थे, तो ये लोग उनके बैग चुराकर अगले स्टेशन पर उतर जाते थे.  गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. आरोपियों की पहचान इस तरह से हुई है: -

  • संजय खलीफा (भोजपुर, बिहार)
  • आलोक कुमार (रोहतास, बिहार)
  • प्रमोद कुमार श्रीवास्तव (लखनऊ, यूपी)
  • नरेश शर्मा (रोहतास, बिहार)
  • किशोर नट (भोजपुर, बिहार)

पुलिस ने यात्रियों से की अपील

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे अन्य ट्रेनों में भी चोरी कर चुके हैं. उन्होंने ग्वालियर और खंडवा जिले में भी यात्रियों का सामान चुराने की बात कबूली. इस मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह सोमवंशी और उनकी टीम ने मेहनत की. पूरी टीम ने मिलकर अपराधियों को पकड़ा. पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि सफर के दौरान सामान की देखभाल खुद करें. कीमती चीजें हमेशा अपनी नजर में रखें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jan 2025 By दैनिक जागरण

यात्रियों के लिए खतरा ! ट्रेन में इस तरह होती थी लाखों की चोरी

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले की GRP को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. भोपाल के रानी कमलापति रेलवे पुलिस ने बिहार से एक गिरोह को पकड़ा है. इस गिरोह के सभी चोर बेहद शातिर तरीके से ट्रेनों में चोरी करते थे. ये  गिरोह ट्रेनों के AC वाले कोच में सफर करते थे और फिर यात्रियों का सामान चुराते थे... फिर फरार हो जाते थे. पुलिस ने इस गिरोह से लाखों रुपये के गहने और नकदी बरामद की है. यह गैंग बिहार की है और इसके 5 चोर गिरफ्तार किए गए हैं.

कैसे पकड़े गए इस गिरोह के चोर ?

दरअसल, 19 दिसंबर 2024 को नर्मदा एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक परिवार ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. परिवार ने बताया कि जब वे सो रहे थे... तो उनके बैग अचानक से चोरी हो गए. इन बैगों में सोने-चांदी के गहने, नकदी और बाकी सामान था. ऐसे में परिवार परेशान हो गया. इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. ट्रेन के रिजर्वेशन चार्ट और CCTV फुटेज खंगाले गए. जिसकी मदद से आरोपियों को पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया.

पुलिस को क्या-क्या मिला ?

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से कुल 2,82,400 रुपये का सामान बरामद किया. इसमें शामिल हैं:

  • सोने का मंगलसूत्र (15 ग्राम, 1,05,000 रुपये)
  • सोने के झाले (10 ग्राम, 70,000 रुपये)
  • सोने की नथ (6 ग्राम, 35,000 रुपये)
  • सोने के टॉप्स (3 ग्राम, 20,000 रुपये)
  • सोने का मांग टीका (5 ग्राम, 35,000 रुपये)
  • आर्टिफिशियल ज्वैलरी और नकदी 13,500 रुपये

कैसे करते थे चोरी ?

गैंग के सदस्य पहले एसी कोच में रिजर्वेशन कराते थे. सफर के दौरान, जब यात्री सो जाते थे, तो ये लोग उनके बैग चुराकर अगले स्टेशन पर उतर जाते थे.  गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. आरोपियों की पहचान इस तरह से हुई है: -

  • संजय खलीफा (भोजपुर, बिहार)
  • आलोक कुमार (रोहतास, बिहार)
  • प्रमोद कुमार श्रीवास्तव (लखनऊ, यूपी)
  • नरेश शर्मा (रोहतास, बिहार)
  • किशोर नट (भोजपुर, बिहार)

पुलिस ने यात्रियों से की अपील

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे अन्य ट्रेनों में भी चोरी कर चुके हैं. उन्होंने ग्वालियर और खंडवा जिले में भी यात्रियों का सामान चुराने की बात कबूली. इस मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह सोमवंशी और उनकी टीम ने मेहनत की. पूरी टीम ने मिलकर अपराधियों को पकड़ा. पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि सफर के दौरान सामान की देखभाल खुद करें. कीमती चीजें हमेशा अपनी नजर में रखें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/danger-to-passengers-this-is-how-theft-worth-lakhs-used/article-8259

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.