- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सागर में अलमारी की दराज में मिला खतरनाक रसेल वाइपर, बच्चों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
सागर में अलमारी की दराज में मिला खतरनाक रसेल वाइपर, बच्चों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
Sagar, MP
बहेरिया क्षेत्र में गुरुवार को एक मकान में उस वक्त सनसनी फैल गई जब घर की अलमारी की दराज में एक बेहद जहरीला रसेल वाइपर सांप छिपा हुआ मिला।
सौभाग्यवश, घर में मौजूद बच्चों ने समय रहते सांप को देख लिया और तुरंत इसकी सूचना दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
बच्चे अकेले थे घर में, मां गई थीं बाजार
यह घटना राजकुमार चौबे के घर में हुई, जो बड़े शंकरजी मंदिर के पीछे स्थित है। घटना के वक्त बच्चों की मां बाजार गई हुई थीं और घर पर सिर्फ बच्चे ही मौजूद थे। जब बच्चों ने अलमारी खोली, तो उन्हें दराज में कुछ असामान्य लगा और गौर से देखने पर सांप नजर आया।
सतर्कता ने बचाई जान
बच्चों ने तत्काल अपनी मां को सूचना दी, जिन्होंने तुरंत स्नेक कैचर अकील बाबा को बुलवाया। अकील बाबा मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन कर सांप को पकड़ लिया।
4 फीट लंबा रसेल वाइपर निकला
स्नेक कैचर अकील बाबा के अनुसार, यह सांप रसेल वाइपर प्रजाति का है, जिसकी लंबाई लगभग 4 फीट थी। उन्होंने बताया कि यह सांप अत्यंत जहरीला होता है और इसके डसने पर व्यक्ति की जान कुछ ही मिनटों में जा सकती है।
बरसात में बढ़ जाता है खतरा
अकील बाबा ने बताया कि मानसून के मौसम में सांप घरों में घुसने लगते हैं, खासकर अंधेरे, गंदगी या नमी वाले स्थानों में। उन्होंने लोगों को घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, अंधेरे में टॉर्च का उपयोग करने और दरवाजों-दराजों की जांच करने की सलाह दी।
बच्चों की समझदारी बनी मिसाल
इस घटना में बच्चों की सूझबूझ और सतर्कता की हर तरफ सराहना हो रही है। समय रहते उन्होंने जो कदम उठाया, उसने पूरे परिवार को एक संभावित संकट से बचा लिया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए