- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- Vedio : स्पीड में दौड़ती कार की छत पर किया खतरनाक स्टंट
Vedio : स्पीड में दौड़ती कार की छत पर किया खतरनाक स्टंट
Gwalior, MP
इन दिनों वीडियो और रील बनाने का चस्का युवाओं के सिर पर चढ़ा हुआ है। वायरल होने के चक्कर में अपनी जान को दांव पर लगाकर स्टंट करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है। मामला ग्वालियर से सामने आया है। जहां चलती कार पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए युवक जानलेवा स्टंट कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे कार सवार युवकों द्वारा खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिसमें एक युवक कार की छत पर खड़े होकर स्टंट करता हुआ नजर आ रहा। जबकि दूसरा युवक कार की खिड़की से आधा बाहर निकला हुआ है। इतना ही नहीं छत पर खड़े युवक का वो हाथ पकड़े हुए है। स्टंट करने वाला युवक कभी छत पर बैठ जाता है, तो कभी खड़ा हो जाता है। फिर मोबाइल देखने लगता है। या तो मोबाइल पर किसी से बातचीत करता है।
खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, इसके बाद वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया है। फिर क्या था पुलिस वीडियो की जांच में जुट गई है। जल्द ही बदमाश युवकों को पकड़ने की बात कह रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए