- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- महाकाल के गणेश रूपी श्रृंगार के दर्शन: सावन की चतुर्थी पर अलसुबह भस्म आरती, मंदिर में गूंजे जयकारे
महाकाल के गणेश रूपी श्रृंगार के दर्शन: सावन की चतुर्थी पर अलसुबह भस्म आरती, मंदिर में गूंजे जयकारे
UJJAIN, MP
श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में रविवार तड़के भस्म आरती के साथ बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। इस पावन अवसर पर बाबा महाकाल को गणेश रूप में अलंकृत किया गया, जिसे देखने के लिए मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
तड़के 3 बजे खुला मंदिर, पंचामृत से हुआ पूजन
सुबह 3 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही सबसे पहले बाबा का जलाभिषेक हुआ। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बना पंचामृत अर्पित कर विशेष पूजन संपन्न किया गया।
गणेश स्वरूप में भव्य श्रृंगार
भस्म आरती से पूर्व बाबा महाकाल का गणेश रूपी श्रृंगार किया गया। उन्हें शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला, और फूलों की सुगंधित माला पहनाई गई। इसके साथ ही बाबा को ड्रायफ्रूट से बना आकर्षक श्रृंगार और मिष्ठान-फल का भोग अर्पित किया गया।

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए