24 घंटे के लिए खुला शिवलोक का सिंहद्वार: नागपंचमी पर नागचंद्रेश्वर के दर्शन शुरू

UJJAIN, MP

श्रावण शुक्ल पंचमी, नाग पंचमी के पावन पर्व पर उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर और सिद्धेश्वर महादेव मंदिरों के पट साल में एक बार, सिर्फ 24 घंटे के लिए खोले गए। ठीक मध्यरात्रि 12 बजे, परंपरा अनुसार मंत्रोच्चार के साथ पट खुलते ही भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धा, भक्ति और आस्था का ऐसा संगम बना कि महाकाल नगरी के हर कोने से "हर-हर महादेव" के जयघोष गूंज उठे।

साल में एक बार खुलते हैं नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट

महाकालेश्वर मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय की दुर्लभ प्रतिमा है, जो शेषनाग की शैय्या पर विराजमान हैं। यह मंदिर साल में सिर्फ नाग पंचमी के दिन खोला जाता है। आम दिनों में इस मंदिर में दर्शन करना वर्जित रहता है। साथ ही गर्भगृह में विराजमान सिद्धेश्वर महादेव के भी केवल आज के दिन दर्शन होते हैं।

मंगलवार आधी रात खुला पट, मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा

28 और 29 जुलाई की मध्यरात्रि ठीक 12 बजे मंदिर के महंत एवं महानिर्वाणी पंचायती अखाड़े के महामंडलेश्वर विनीत गिरी महाराज की अगुवाई में पारंपरिक पूजन प्रारंभ हुआ।
🔸 सबसे पहले भगवान गणेश, फिर साम्बसदाशिव, गजलक्ष्मी, भगवान विष्णु का पूजन किया गया।
🔸 इसके बाद नागचंद्रेश्वर और सिद्धेश्वर महादेव की षोडशोपचार विधि से पूजा की गई और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की गई।
🔸 मंदिर का पट नारियल फोड़कर खोला गया, जिसके बाद मंत्रियों, अधिकारियों और आम श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ।

रात 12 बजे से शुरू हुआ श्रद्धालुओं का रेला

उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, पीएचई मंत्री सम्पतिया उइके, वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय सहित प्रशासनिक अधिकारी अपने परिवार के साथ रात 12 बजे दर्शन के लिए पहुंचे।
🔸 रात 2 बजे विजयवर्गीय ने भी नागचंद्रेश्वर के दर्शन किए।
🔸 दोपहर 12 बजे सरकारी पूजन में कलेक्टर, एसपी, कमिश्नर परिवार सहित सम्मिलित हुए।
🔸 शाम को महाकाल मंदिर के पुजारी संध्या पूजन करेंगे, जिसे त्रिकाल पूजन कहा जाता है।

NAAG

10 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान, दर्शन व्यवस्था सुगम

कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने जानकारी दी कि—
🔹 दर्शन के लिए 40 से 60 मिनट का समय लग रहा है।
🔹 वाहनों की पार्किंग से लेकर मंदिर तक बैरिकेटिंग और विश्रामधाम में बेहतर इंतज़ाम किए गए हैं।
🔹 चारधाम मंदिर, हरसिद्धि और बड़ा गणेश तक सुरक्षा और गाइडेंस की विशेष व्यवस्था है।

भक्त बोले: जीवन में पहली बार मिला ऐसा दुर्लभ अनुभव

राजस्थान, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि

"बरसते पानी में भी नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए प्रतीक्षा करना सौभाग्य है। दर्शन करके आत्मा को शांति और संतोष मिला। इतनी भीड़ में भी 1 घंटे में अच्छे से दर्शन हो गए।"

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान

"मालवा की भूमि पर नागचंद्रेश्वर के साल में एक बार होने वाले दर्शन देशभर में अद्वितीय हैं। अब श्रद्धालुओं की संख्या बहुत बढ़ गई है, आने वाले वर्षों में व्यवस्थाएं और बेहतर की जाएंगी।"

नाग पंचमी के इस महापर्व पर उज्जैन में भक्तों को नागचंद्रेश्वर और सिद्धेश्वर महादेव के दुर्लभ दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महाकाल की नगरी भक्तिमय हो उठी, और अगले 24 घंटों तक यह धार्मिक उल्लास बना रहेगा।
जो कोई भी आज नाग देवता और शिव परिवार के दर्शन करता है, उस पर सर्प दोष, पित्र दोष, और ग्रह बाधाएं स्वतः शांत हो जाती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jul 2025 By दैनिक जागरण

24 घंटे के लिए खुला शिवलोक का सिंहद्वार: नागपंचमी पर नागचंद्रेश्वर के दर्शन शुरू

UJJAIN, MP

श्रावण शुक्ल पंचमी, नाग पंचमी के पावन पर्व पर उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर और सिद्धेश्वर महादेव मंदिरों के पट साल में एक बार, सिर्फ 24 घंटे के लिए खोले गए। ठीक मध्यरात्रि 12 बजे, परंपरा अनुसार मंत्रोच्चार के साथ पट खुलते ही भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धा, भक्ति और आस्था का ऐसा संगम बना कि महाकाल नगरी के हर कोने से "हर-हर महादेव" के जयघोष गूंज उठे।

साल में एक बार खुलते हैं नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट

महाकालेश्वर मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय की दुर्लभ प्रतिमा है, जो शेषनाग की शैय्या पर विराजमान हैं। यह मंदिर साल में सिर्फ नाग पंचमी के दिन खोला जाता है। आम दिनों में इस मंदिर में दर्शन करना वर्जित रहता है। साथ ही गर्भगृह में विराजमान सिद्धेश्वर महादेव के भी केवल आज के दिन दर्शन होते हैं।

मंगलवार आधी रात खुला पट, मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा

28 और 29 जुलाई की मध्यरात्रि ठीक 12 बजे मंदिर के महंत एवं महानिर्वाणी पंचायती अखाड़े के महामंडलेश्वर विनीत गिरी महाराज की अगुवाई में पारंपरिक पूजन प्रारंभ हुआ।
🔸 सबसे पहले भगवान गणेश, फिर साम्बसदाशिव, गजलक्ष्मी, भगवान विष्णु का पूजन किया गया।
🔸 इसके बाद नागचंद्रेश्वर और सिद्धेश्वर महादेव की षोडशोपचार विधि से पूजा की गई और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की गई।
🔸 मंदिर का पट नारियल फोड़कर खोला गया, जिसके बाद मंत्रियों, अधिकारियों और आम श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ।

रात 12 बजे से शुरू हुआ श्रद्धालुओं का रेला

उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, पीएचई मंत्री सम्पतिया उइके, वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय सहित प्रशासनिक अधिकारी अपने परिवार के साथ रात 12 बजे दर्शन के लिए पहुंचे।
🔸 रात 2 बजे विजयवर्गीय ने भी नागचंद्रेश्वर के दर्शन किए।
🔸 दोपहर 12 बजे सरकारी पूजन में कलेक्टर, एसपी, कमिश्नर परिवार सहित सम्मिलित हुए।
🔸 शाम को महाकाल मंदिर के पुजारी संध्या पूजन करेंगे, जिसे त्रिकाल पूजन कहा जाता है।

NAAG

10 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान, दर्शन व्यवस्था सुगम

कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने जानकारी दी कि—
🔹 दर्शन के लिए 40 से 60 मिनट का समय लग रहा है।
🔹 वाहनों की पार्किंग से लेकर मंदिर तक बैरिकेटिंग और विश्रामधाम में बेहतर इंतज़ाम किए गए हैं।
🔹 चारधाम मंदिर, हरसिद्धि और बड़ा गणेश तक सुरक्षा और गाइडेंस की विशेष व्यवस्था है।

भक्त बोले: जीवन में पहली बार मिला ऐसा दुर्लभ अनुभव

राजस्थान, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि

"बरसते पानी में भी नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए प्रतीक्षा करना सौभाग्य है। दर्शन करके आत्मा को शांति और संतोष मिला। इतनी भीड़ में भी 1 घंटे में अच्छे से दर्शन हो गए।"

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान

"मालवा की भूमि पर नागचंद्रेश्वर के साल में एक बार होने वाले दर्शन देशभर में अद्वितीय हैं। अब श्रद्धालुओं की संख्या बहुत बढ़ गई है, आने वाले वर्षों में व्यवस्थाएं और बेहतर की जाएंगी।"

नाग पंचमी के इस महापर्व पर उज्जैन में भक्तों को नागचंद्रेश्वर और सिद्धेश्वर महादेव के दुर्लभ दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महाकाल की नगरी भक्तिमय हो उठी, और अगले 24 घंटों तक यह धार्मिक उल्लास बना रहेगा।
जो कोई भी आज नाग देवता और शिव परिवार के दर्शन करता है, उस पर सर्प दोष, पित्र दोष, और ग्रह बाधाएं स्वतः शांत हो जाती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/darshan-of-nagachandreshwar-started-on-nagpanchami-the-lion-of-shivlok/article-29132

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.