- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शीघ्र दर्शन टिकट बंद, चलायमान होगी भस्म आरती, जानिए कैसी रहेगी नए साल की दर्शन की व्यवस्था
शीघ्र दर्शन टिकट बंद, चलायमान होगी भस्म आरती, जानिए कैसी रहेगी नए साल की दर्शन की व्यवस्था
Ujjain, MP
महाकालेश्वर मंदिर में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर समिति ने दर्शन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। भक्तों को कर्कराज पार्किंग से शक्तिपथ और महाकाल लोक के जरिए मंदिर में प्रवेश मिलेगा। इन दिनों शीघ्र दर्शन टिकट व्यवस्था बंद रहेगी।
भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को 31 दिसंबर और एक जनवरी के दिन मंदिर समिति इस बार विशेष तैयारी कर रही है। भक्तों को आसानी से दर्शन कराने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। भक्तों को कर्कराज पार्किंग से शक्तिपथ होते हुए महाकाल लोक से मंदिर में प्रवेश मिलेगा। 31 और एक को शीघ्र दर्शन टिकट व्यवस्था बंद रहेगी। कार्तिक मंडपम में सामान्य श्रद्धालुओं को बड़ी संख्या में प्रवेश कराकर दर्शन करवाए जाएंगे। इन दोनों दिन भस्मार्ती में श्रद्धालुओं की संख्या को आधा कर दिया जाएगा।
- हरिफाटक ब्रिज के नीचे तथा हाटबाजार परिसर
- कर्कराज, कलोता व भील समाज धर्मशाला परिसर
- कार्तिक मेला ग्राउंड
- माधव सेवा न्यास परिसर
भक्तों को यहां से मिलेगा प्रवेश
सामान्य दर्शनार्थी: चारधाम मंदिर के सामने से दर्शन की कतार में लगने के बाद शक्तिपथ के रास्ते श्री महाकाल महालोक, मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर, महाकाल टनल-1 से गणेश मंडप में पहुंचेंगे तथा भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे।
वृद्ध, दिव्यांग: नए साल पर भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाले वृद्ध और दिव्यांग दर्शनार्थियों का प्रवेश मंदिर कार्यालय के सामने अवंतिका से होगा। यहीं निशुल्क व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
दर्शन के बाद यहां से होगा निर्गम
भगवान महाकाल के दर्शन उपरांत भक्त गेट नंबर 10 अथवा निर्माल्य द्वार से मंदिर के बाहर आएंगे। इसके बाद निर्धारित मार्ग से बड़ा गणेश मंदिर के सामने से होते हुए हरसिद्धि चौराहा से पुन: चारधाम मंदिर पहुंचेंगे।
भक्तों के लिए ये सुविधाएं रहेंगी फ्री
जूता स्टैंड: भील समाज की धर्मशाला, चारधाम मंदिर के सामने, अवंतिका द्वार के समीप निश्शुल्क जूता स्टैंड की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
भोजन प्रसादी: श्री महाकाल महालोक के सामने मंदिर समिति के अन्नक्षेत्र में भक्तों को निशुल्क भोजन प्रसादी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
पेयजल: करीब ढाई किलो मीटर लंबे मार्ग पर कई स्थानों पर पेयजल के इंतजाम रहेंगे।
यहां से प्रसाद खरीद सकेंगे भक्त
मंदिर समिति द्वारा चारधाम मंदिर के समीप और पार्किंग में लड्डू प्रसाद काउंटर स्थापित किए जाएंगे। भक्त यहां से लड्डू प्रसाद खरीद सकेंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए