दतिया के MBBS छात्र की रूस में संदिग्ध मौत, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, पार्थिव शरीर लाने के दिए निर्देश

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ निवासी एमबीबीएस छात्र भरत बघेल (31) की रूस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वे रूस के आर्कान्जेस्क स्थित नॉर्दर्न स्टेट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे।

भरत हाल ही में अपनी फाइनल ईयर परीक्षा पूरी कर चुके थे और 28 जून को उनका रिजल्ट आने वाला था। वे 2 जुलाई को अपने परिवार से मिलने भारत लौटने वाले थे, मगर इससे पहले ही यह दुखद घटना घटित हो गई।

जानकारी के मुताबिक, भरत एक इमारत की छत से गिर गए, जिसके चलते उनकी जान चली गई। जैसे ही यह सूचना परिवार तक पहुंची, परिवार और पूरे दतिया में शोक का माहौल है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख
घटना की सूचना मिलते ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,
“दतिया, इंदरगढ़ निवासी डॉ. एम.एस. बघेल जी के पुत्र भरत बघेल का रूस में निधन होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से दिवंगत की पुण्यात्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को दुःख सहने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।” 

पार्थिव शरीर लाने के निर्देश जारी
सीएम डॉ. यादव ने अधिकारियों को भरत का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भारतीय दूतावास के संपर्क में है और सभी प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

दतिया के MBBS छात्र की रूस में संदिग्ध मौत, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, पार्थिव शरीर लाने के दिए निर्देश

BHOPAL, MP

भरत हाल ही में अपनी फाइनल ईयर परीक्षा पूरी कर चुके थे और 28 जून को उनका रिजल्ट आने वाला था। वे 2 जुलाई को अपने परिवार से मिलने भारत लौटने वाले थे, मगर इससे पहले ही यह दुखद घटना घटित हो गई।

जानकारी के मुताबिक, भरत एक इमारत की छत से गिर गए, जिसके चलते उनकी जान चली गई। जैसे ही यह सूचना परिवार तक पहुंची, परिवार और पूरे दतिया में शोक का माहौल है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख
घटना की सूचना मिलते ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,
“दतिया, इंदरगढ़ निवासी डॉ. एम.एस. बघेल जी के पुत्र भरत बघेल का रूस में निधन होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से दिवंगत की पुण्यात्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को दुःख सहने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।” 

पार्थिव शरीर लाने के निर्देश जारी
सीएम डॉ. यादव ने अधिकारियों को भरत का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भारतीय दूतावास के संपर्क में है और सभी प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/datias-mbbs-student-suspected-death-in-russia-cm-mohan-yadav/article-25220

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.