ग्वालियर के पॉश सोसाइटी में रहस्यमयी हालत में मिला मां-बेटी का शव, गहराई से जांच में जुटी पुलिस

Gwalior, MP

अच्छे-खासे रिहायशी इलाके में एक मां और बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी गई. मामले गंभीर इसलिए भी है क्योंकि दोनों की हत्या उनके ही फ्लैट में की गई है. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर के सबसे पॉश इलाका सिटी सेंटर के गार्डन होम्स (Garden Homes) नामक मंहगी टाउनशिप में एक मां और बेटी की उनके ही फ्लैट में गला घोंटकर नृशंस हत्या कर दी गई. माना जा रहा है कि बदमाशों ने लूट के लिए इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया, क्योंकि फ्लैट की अलमारियां खुली पड़ी है और सामान बिखरा हुआ था. मां बेटी डेली शॉप्स के नाम से स्टोर चलाती थी. घटना के बाद  से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही आईजी और एसपी सहित सभी बड़े पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए. सीसीटीवी फुटेज भी तलाशें जा रहे हैं. 

जिला कलेक्ट्रेट के सामने है सोसाइटी 

घटना जिला कलेक्ट्रेट के सामने सबसे सुरक्षित माने जाने वाली गॉर्डन होम्स सोसायटी की है. इस सोसायटी में फ्लैट 322 में 82 साल की इंदुपुरी अपने 50 साल की बेटी के साथ रहती है. इंदु के पति की कुछ साल पहले मौत हो जाने के बाद से वे अपनी बेटी के साथ रहकर टाउनशिप में ही नीचे डेली नीड्स नाम से होम डिलेवरी से किराना आदि भेजने का कारोबार करती थी. उनकी एक बेटी दिल्ली में रहकर जॉब करती है. बताया गया कि सुबह जब वे लोग बाहर नहीं निकले और ग्राहकों का कॉल नहीं उठाया गया, तो लोगों ने जाकर देखा तो सबके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. फ्लैट में मां और बेटी की लाश पड़ी थी. घटना की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद आईजी अरविंद सक्सेना, एसपी धर्मवीर सिंह, एफएसएल और स्निफर डॉग की टीम भी मौके पर पहुंच गई. gwa

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Oct 2024 By दैनिक जागरण

ग्वालियर के पॉश सोसाइटी में रहस्यमयी हालत में मिला मां-बेटी का शव, गहराई से जांच में जुटी पुलिस

Gwalior, MP

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर के सबसे पॉश इलाका सिटी सेंटर के गार्डन होम्स (Garden Homes) नामक मंहगी टाउनशिप में एक मां और बेटी की उनके ही फ्लैट में गला घोंटकर नृशंस हत्या कर दी गई. माना जा रहा है कि बदमाशों ने लूट के लिए इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया, क्योंकि फ्लैट की अलमारियां खुली पड़ी है और सामान बिखरा हुआ था. मां बेटी डेली शॉप्स के नाम से स्टोर चलाती थी. घटना के बाद  से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही आईजी और एसपी सहित सभी बड़े पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए. सीसीटीवी फुटेज भी तलाशें जा रहे हैं. 

जिला कलेक्ट्रेट के सामने है सोसाइटी 

घटना जिला कलेक्ट्रेट के सामने सबसे सुरक्षित माने जाने वाली गॉर्डन होम्स सोसायटी की है. इस सोसायटी में फ्लैट 322 में 82 साल की इंदुपुरी अपने 50 साल की बेटी के साथ रहती है. इंदु के पति की कुछ साल पहले मौत हो जाने के बाद से वे अपनी बेटी के साथ रहकर टाउनशिप में ही नीचे डेली नीड्स नाम से होम डिलेवरी से किराना आदि भेजने का कारोबार करती थी. उनकी एक बेटी दिल्ली में रहकर जॉब करती है. बताया गया कि सुबह जब वे लोग बाहर नहीं निकले और ग्राहकों का कॉल नहीं उठाया गया, तो लोगों ने जाकर देखा तो सबके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. फ्लैट में मां और बेटी की लाश पड़ी थी. घटना की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद आईजी अरविंद सक्सेना, एसपी धर्मवीर सिंह, एफएसएल और स्निफर डॉग की टीम भी मौके पर पहुंच गई. gwa

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dead-bodies-of-mother-and-daughter-found-in-mysterious-condition/article-1338

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.