- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- देवास में युवक की संदिग्ध मौत: छत पर फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
देवास में युवक की संदिग्ध मौत: छत पर फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
Dewas, MP
मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक 30 वर्षीय युवक का शव उसके किराए के मकान की छत पर सीमेंट के पिलर से लटका मिला।
मृतक की पहचान शुभम मंडलोई के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह टोंकखुर्द क्षेत्र के भूतिया बुजुर्ग गांव का निवासी था और पिछले एक वर्ष से कालानी बाग स्थित राजराजेश्वरी मंदिर के पास किराए से रह रहा था।
यह घटना बुधवार देर रात की है। बताया गया कि शुभम ने छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना के समय उसकी पत्नी घर में ही मौजूद थी। रात करीब 10:30 बजे मकान मालिक के बेटे ने यह दृश्य देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। शुभम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तीन साल पहले हुई थी शादी, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
शुभम की शादी को तीन साल हुए थे। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से स्वस्थ था और आत्महत्या जैसा कदम उठाना उनकी समझ से परे है। उन्होंने घटना को संदिग्ध मानते हुए पुलिस से मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की है।
गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या थी या फिर किसी साजिश का परिणाम।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए