उज्जैन में कबाड़ी की पत्थर से कुचलकर हत्या, कालिदास उद्यान में मिला शव — शराब को लेकर हुआ विवाद शक के घेरे में

Ujjain, MP

मध्यप्रदेश के धार्मिक नगरी उज्जैन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महाकाल थाना क्षेत्र स्थित कालिदास उद्यान में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

 मृतक की पहचान राजा पिता चिमनलाल (35 वर्ष) निवासी जूना सोमवारिया के रूप में हुई है, जो कबाड़ का काम करता था।

सुबह पार्क में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने झाड़ियों के पास एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा। पास जाकर जांच करने पर उसकी मृत्यु की पुष्टि हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव के पास एक बड़ा खून से सना पत्थर और एक गमछा बरामद किया है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई है।

शराब पार्टी के दौरान झगड़े की आशंका

पुलिस के अनुसार, मृतक राजा स्क्रैप का ठेला चलाकर जीविका चला रहा था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि राजा बुधवार रात कुछ साथियों के साथ पार्क क्षेत्र में शराब पीने आया था। सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया कि संभवतः किसी आपसी विवाद के चलते ही घटना को अंजाम दिया गया। हत्या के पीछे शराब पार्टी में झगड़े की संभावना जताई जा रही है।

परिजनों का बयान, पुलिस जांच में जुटी

राजा के भाई राज ने बताया कि वह रात में घर से यह कहकर निकला था कि काम पर जा रहा है। सुबह पुलिस से सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे, जहां भाई का शव देख परिजन सन्न रह गए। फिलहाल, पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना के समय मौजूद संदिग्धों का पता चल सके।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की गहराई से जांच शुरू कर दी है। आसपास के झुग्गी क्षेत्रों और मृतक के परिचितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि हत्यारा मृतक का जानकार हो सकता है, क्योंकि किसी बाहरी व्यक्ति के लिए अंधेरे में इस स्थान तक आना आसान नहीं था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jul 2025 By दैनिक जागरण

उज्जैन में कबाड़ी की पत्थर से कुचलकर हत्या, कालिदास उद्यान में मिला शव — शराब को लेकर हुआ विवाद शक के घेरे में

Ujjain, MP

 मृतक की पहचान राजा पिता चिमनलाल (35 वर्ष) निवासी जूना सोमवारिया के रूप में हुई है, जो कबाड़ का काम करता था।

सुबह पार्क में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने झाड़ियों के पास एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा। पास जाकर जांच करने पर उसकी मृत्यु की पुष्टि हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव के पास एक बड़ा खून से सना पत्थर और एक गमछा बरामद किया है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई है।

शराब पार्टी के दौरान झगड़े की आशंका

पुलिस के अनुसार, मृतक राजा स्क्रैप का ठेला चलाकर जीविका चला रहा था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि राजा बुधवार रात कुछ साथियों के साथ पार्क क्षेत्र में शराब पीने आया था। सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया कि संभवतः किसी आपसी विवाद के चलते ही घटना को अंजाम दिया गया। हत्या के पीछे शराब पार्टी में झगड़े की संभावना जताई जा रही है।

परिजनों का बयान, पुलिस जांच में जुटी

राजा के भाई राज ने बताया कि वह रात में घर से यह कहकर निकला था कि काम पर जा रहा है। सुबह पुलिस से सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे, जहां भाई का शव देख परिजन सन्न रह गए। फिलहाल, पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना के समय मौजूद संदिग्धों का पता चल सके।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की गहराई से जांच शुरू कर दी है। आसपास के झुग्गी क्षेत्रों और मृतक के परिचितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि हत्यारा मृतक का जानकार हो सकता है, क्योंकि किसी बाहरी व्यक्ति के लिए अंधेरे में इस स्थान तक आना आसान नहीं था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dead-body-found-in-kalidas-udyan-by-crushing-the-stone/article-27172

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.