जिला अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sahdol, MP

फीमेल मेडिकल वॉर्ड के टॉयलेट में एक नवजात का शव बरामद होने के बाद अस्पताल परिसर में हडकंप मच गया। घटना की जानकारी अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस सहायता केंद्र में सर्वप्रथम दी गई है।

शहडोल जिला चिकित्सालय के फीमेल मेडिकल वार्ड के टॉयलेट में एक नवजात का शव बरामद होने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस सहायता केंद्र में दी गई, जिसके बाद पुलिस द्वारा नवजात के शव को कब्जे में लिया गया। फिलहाल, मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव को देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह एक-दो दिन पुराना है।

जानकारी के अनुसार, फीमेल मेडिकल वार्ड में भर्ती कोई मरीज जब प्रसाधन के लिए वहां गयी तो उसने देखा कि एक नवजात का शव वहां पड़ा हुआ है, जिससे वह काफी भयभीत हो गई, जिसके बाद इसकी जानकारी वॉर्ड में मौजूद अस्पताल कर्मियों को दी गई। फिर यह जानकारी अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस सहायता केंद्र में मौजूद पुलिस कर्मियों तक पहुंची। तत्काल ही स्थल पर जाकर पुलिस कर्मियों ने देखा तो नवजात का शव टॉयलेट में पड़ा हुआ मिला, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर उसका बिसरा पिजर्व कराया गया। बाद में कागजी कार्रवाई पूर्ण कर नवजात के शव को दफन करा दिया गया।

अस्पताल के अंदर कैसे आया शव
इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसमे सबसे पहले यह कि अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूति वार्ड से शव को लाकर यहां फेका गया है अथवा बाहर से लाकर। यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी कलयुगी स्त्री ने अपने कृत्य को छुपाने के लिए ऐसा किया है। बहरहाल, पुलिस द्वारा हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पूर्व में भी कई बार इस तरह के मामले अस्पताल परिसर के आसपास सामने आ चुके हैं। उन मामलो की जांच भी कागजों में दफ़न है। एक बार फिर मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच करने की बात कह रही है। थाना प्रभारी कोतवाली रावेंद्र तिवारी ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।NAVJAT

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Sep 2024 By दैनिक जागरण

जिला अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sahdol, MP

शहडोल जिला चिकित्सालय के फीमेल मेडिकल वार्ड के टॉयलेट में एक नवजात का शव बरामद होने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस सहायता केंद्र में दी गई, जिसके बाद पुलिस द्वारा नवजात के शव को कब्जे में लिया गया। फिलहाल, मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव को देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह एक-दो दिन पुराना है।

जानकारी के अनुसार, फीमेल मेडिकल वार्ड में भर्ती कोई मरीज जब प्रसाधन के लिए वहां गयी तो उसने देखा कि एक नवजात का शव वहां पड़ा हुआ है, जिससे वह काफी भयभीत हो गई, जिसके बाद इसकी जानकारी वॉर्ड में मौजूद अस्पताल कर्मियों को दी गई। फिर यह जानकारी अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस सहायता केंद्र में मौजूद पुलिस कर्मियों तक पहुंची। तत्काल ही स्थल पर जाकर पुलिस कर्मियों ने देखा तो नवजात का शव टॉयलेट में पड़ा हुआ मिला, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर उसका बिसरा पिजर्व कराया गया। बाद में कागजी कार्रवाई पूर्ण कर नवजात के शव को दफन करा दिया गया।

अस्पताल के अंदर कैसे आया शव
इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसमे सबसे पहले यह कि अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूति वार्ड से शव को लाकर यहां फेका गया है अथवा बाहर से लाकर। यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी कलयुगी स्त्री ने अपने कृत्य को छुपाने के लिए ऐसा किया है। बहरहाल, पुलिस द्वारा हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पूर्व में भी कई बार इस तरह के मामले अस्पताल परिसर के आसपास सामने आ चुके हैं। उन मामलो की जांच भी कागजों में दफ़न है। एक बार फिर मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच करने की बात कह रही है। थाना प्रभारी कोतवाली रावेंद्र तिवारी ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।NAVJAT

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dead-body-of-a-newborn-found-in-the-toilet-of/article-300

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.