देवास में फ्रिज में मिली महिला की लाश, बदबू आने पर पहुंची पुलिस, मोहल्ले में हड़कंप

Dewas, MP

वृंदावन कॉलोनी में घर में फ्रिज में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. बदबू आने पर रहवासियों ने पुलिस को दी थी सूचना.

शहर की वृंदावन कॉलोनी में एक घर में फ्रिज में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घर से बदबू आने पर रहवासियों ने बीएनपी थाना पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर की तलाशी के दौरान फ्रिज खोला तो होश उड़ गए. फ्रिज में एक महिला की लाश थी. पुलिस ने एफएसएल की टीम के साथ जांच शुरू की और घर को सील कर दिया है.

घर से आ रही थी बदबू

शहर की वृंदावन कॉलोनी में रह रहे लोगों को एक घर से लगातार बदबू आ रही थी. इस बात की सूचना मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस को घर के बाहर ताला लगा दिखा. जब पुलिस ताला तोड़कर अंदर पहुंची और घर की तलाशी ली. इस दौरान पुलिस ने जब फ्रिज खोला तो उसमें एक महिला की लाश थी. फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

उज्जैन से पहुंची एफएसएल की टीम

पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन के लिए उज्जैन की एफएसएल टीम को सूचना दी. मौके पर एफएसएल टीम की 2 महिला अधिकारी पहुंची और उन्होंने बारीकी से पड़ताल की और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवास जिला अस्पताल भेजा. इसके बाद घर को सील कर दिया गया है.

किराएदार की तलाश में जुटी पुलिस

बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि "आसपास के रहवासियों ने इस मकान में बदबू आने की सूचना दी थी. यह मकान धीरेन्द्र श्रीवास्तव का है जिसे जुलाई में संजय पाटीदार नाम के व्यक्ति को किराए से दिया गया था. पुलिस ने मकान मालिक के बयान भी लिए हैं और किराएदार संजय पाटीदार की तलाश की जा रही है. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई हैं और उसकी उम्र 30 से 35 साल है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता पड़ेगा कि महिला की हत्या कैसे की गई और लाश कितने दिन पुरानी है. मामले की जांच की जा रही है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jan 2025 By दैनिक जागरण

देवास में फ्रिज में मिली महिला की लाश, बदबू आने पर पहुंची पुलिस, मोहल्ले में हड़कंप

Dewas, MP

शहर की वृंदावन कॉलोनी में एक घर में फ्रिज में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घर से बदबू आने पर रहवासियों ने बीएनपी थाना पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर की तलाशी के दौरान फ्रिज खोला तो होश उड़ गए. फ्रिज में एक महिला की लाश थी. पुलिस ने एफएसएल की टीम के साथ जांच शुरू की और घर को सील कर दिया है.

घर से आ रही थी बदबू

शहर की वृंदावन कॉलोनी में रह रहे लोगों को एक घर से लगातार बदबू आ रही थी. इस बात की सूचना मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस को घर के बाहर ताला लगा दिखा. जब पुलिस ताला तोड़कर अंदर पहुंची और घर की तलाशी ली. इस दौरान पुलिस ने जब फ्रिज खोला तो उसमें एक महिला की लाश थी. फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

उज्जैन से पहुंची एफएसएल की टीम

पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन के लिए उज्जैन की एफएसएल टीम को सूचना दी. मौके पर एफएसएल टीम की 2 महिला अधिकारी पहुंची और उन्होंने बारीकी से पड़ताल की और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवास जिला अस्पताल भेजा. इसके बाद घर को सील कर दिया गया है.

किराएदार की तलाश में जुटी पुलिस

बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि "आसपास के रहवासियों ने इस मकान में बदबू आने की सूचना दी थी. यह मकान धीरेन्द्र श्रीवास्तव का है जिसे जुलाई में संजय पाटीदार नाम के व्यक्ति को किराए से दिया गया था. पुलिस ने मकान मालिक के बयान भी लिए हैं और किराएदार संजय पाटीदार की तलाश की जा रही है. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई हैं और उसकी उम्र 30 से 35 साल है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता पड़ेगा कि महिला की हत्या कैसे की गई और लाश कितने दिन पुरानी है. मामले की जांच की जा रही है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dead-body-of-a-woman-found-in-the-fridge-in/article-7402

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.