- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आलमपुर में कुएं से महिला का शव बरामद: 6 दिन से थी लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
आलमपुर में कुएं से महिला का शव बरामद: 6 दिन से थी लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Betul, MP
बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में सोमवार को एक महिला का शव खेत के कुएं में उतराता हुआ मिला।
महिला पिछले छह दिनों से लापता थी, जिसके चलते परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच पतिराम कुमरे के खेत में मोतीपुर जोड़ के पास स्थित कुएं में ग्रामीणों ने शव देखा। उन्होंने तुरंत समाजसेवी डोमा सिंह कुमरे को सूचना दी, जिनके जरिए चिचोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली भेजा गया।
बुधवार से थी लापता, छह दिन बाद मिला शव
मृतका की पहचान गोधना निवासी 40 वर्षीय मलनता धुर्वे पत्नी इमरत धुर्वे के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मलनता बुधवार सुबह करीब 10 बजे चिचोली जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके पास मोबाइल फोन भी था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला।
छह दिन बाद सोमवार को उसका शव कुएं में उतराता हुआ मिला। परिजनों ने एक नामजद व्यक्ति पर हत्या का संदेह जताया है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता
स्थानीय लोगों ने चिचोली थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे आपराधिक मामलों पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पुलिस को निगरानी और गश्त बढ़ानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए