विदिशा में लापता चौकीदार का शव पुलिया के नीचे मिला, हत्या की आशंका

vidisha, MP

विदिशा जिले के करारिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब देवखजूरी के पास एक पुलिया के नीचे 50 वर्षीय लाल सिंह अहिरवार का शव संदिग्ध अवस्था में मिला।

 शव पुलिया के किनारे एक पेड़ में फंसा हुआ था और शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए।

मृतक लाल सिंह एक वेयरहाउस में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे और 30 जुलाई से लापता थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि यह मामला साधारण नहीं बल्कि हत्या हो सकता है। लाल सिंह के बेटे ने बताया कि पारिवारिक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और उन्हें पहले ही दूसरे पक्ष द्वारा जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी।

शव को जिला चिकित्सालय ले जाकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने जानकारी दी कि लाल सिंह 30 जुलाई को घर और वेयरहाउस के बीच स्थित एक नल के पास से काम पर निकलते समय आखिरी बार देखे गए थे, इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला माना है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक पहुंचकर सच्चाई का पता लगाया जाएगा और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

विदिशा में लापता चौकीदार का शव पुलिया के नीचे मिला, हत्या की आशंका

vidisha, MP

 शव पुलिया के किनारे एक पेड़ में फंसा हुआ था और शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए।

मृतक लाल सिंह एक वेयरहाउस में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे और 30 जुलाई से लापता थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि यह मामला साधारण नहीं बल्कि हत्या हो सकता है। लाल सिंह के बेटे ने बताया कि पारिवारिक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और उन्हें पहले ही दूसरे पक्ष द्वारा जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी।

शव को जिला चिकित्सालय ले जाकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने जानकारी दी कि लाल सिंह 30 जुलाई को घर और वेयरहाउस के बीच स्थित एक नल के पास से काम पर निकलते समय आखिरी बार देखे गए थे, इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला माना है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक पहुंचकर सच्चाई का पता लगाया जाएगा और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dead-body-of-missing-watchman-found-under-a-culvert-feared/article-29541

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.