- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पन्ना के धरम सागर तालाब में मिला नवजात का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
पन्ना के धरम सागर तालाब में मिला नवजात का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
Panna, MP
जिले के ऐतिहासिक धरम सागर तालाब से बुधवार दोपहर एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पानी से बाहर निकाला। शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
स्थानीय युवक ने दी सूचना
स्थानीय निवासी सलमान खान ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे जब वह धरम सागर के बाबा घाट के पास पहुंचे, तो पानी में कुछ तैरता दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर उन्हें नवजात का शव नजर आया। उन्होंने तुरंत डायल 112 को सूचना दी।
पुलिस ने लिया शव कब्जे में
सूचना मिलते ही डायल 112 और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
अस्पतालों और सीसीटीवी की होगी जांच
कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शिशु किस अस्पताल या घर में जन्मा था और उसे तालाब तक कैसे लाया गया।
उन्होंने बताया कि अस्पतालों के जन्म रिकॉर्ड की जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही धरम सागर क्षेत्र के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जाएंगे, ताकि किसी संदिग्ध की पहचान की जा सके।
इलाके में फैली सनसनी
घटना के बाद से इलाके में दहशत और आक्रोश दोनों है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कृत्य अमानवीय है और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहराई से जांच कर जिम्मेदारों को चिन्हित किया जाएगा।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए