कांग्रेस नेता प्रदीप अहिरवार पर जानलेवा हमला, हथियारों से लैस 50 बदमाशों ने कार पर बोला धावा

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार पर रविवार शाम विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र में जानलेवा हमला हुआ। प्रदीप अहिरवार एक निजी यात्रा के दौरान ग्यारसपुर जा रहे थे, तभी दहला गांव के पास हथियारों से लैस 40 से 50 अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को घेर लिया और अचानक हमला कर दिया।

लाठियों और तलवारों से तोड़ी गई गाड़ी, नेता की जान बची बाल-बाल

प्रदीप अहिरवार द्वारा जारी वीडियो में उन्होंने बताया कि हमलावरों के हाथों में लाठियां और तलवारें थीं। आरोपियों ने उनकी कार के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए। गाड़ी के भीतर बैठकर उन्होंने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि वे इस जानलेवा हमले में सुरक्षित बच निकले।

मौके पर नहीं थी पुलिस, थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

हमले के बाद अहिरवार सीधे गंजबासौदा थाने पहुंचे और वहां शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि यदि दो घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे थाने के सामने धरने पर बैठ जाएंगे।

पुलिस ने कुछ संदिग्धों को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके की जांच शुरू की गई। सूत्रों के अनुसार कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, हालांकि इस हमले के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।

राजनीतिक साजिश की आशंका, कांग्रेस में रोष

घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी आक्रोश है। कांग्रेस की ओर से इसे सुनियोजित राजनीतिक हमला बताया जा रहा है और सरकार पर आरोप लगाया गया है कि वह नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल हो रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कांग्रेस नेता प्रदीप अहिरवार पर जानलेवा हमला, हथियारों से लैस 50 बदमाशों ने कार पर बोला धावा

Bhopal, MP

लाठियों और तलवारों से तोड़ी गई गाड़ी, नेता की जान बची बाल-बाल

प्रदीप अहिरवार द्वारा जारी वीडियो में उन्होंने बताया कि हमलावरों के हाथों में लाठियां और तलवारें थीं। आरोपियों ने उनकी कार के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए। गाड़ी के भीतर बैठकर उन्होंने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि वे इस जानलेवा हमले में सुरक्षित बच निकले।

मौके पर नहीं थी पुलिस, थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

हमले के बाद अहिरवार सीधे गंजबासौदा थाने पहुंचे और वहां शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि यदि दो घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे थाने के सामने धरने पर बैठ जाएंगे।

पुलिस ने कुछ संदिग्धों को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके की जांच शुरू की गई। सूत्रों के अनुसार कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, हालांकि इस हमले के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।

राजनीतिक साजिश की आशंका, कांग्रेस में रोष

घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी आक्रोश है। कांग्रेस की ओर से इसे सुनियोजित राजनीतिक हमला बताया जा रहा है और सरकार पर आरोप लगाया गया है कि वह नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल हो रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/deadly-attack-on-congress-leader-pradeep-ahirwar-50-miscreants-armed/article-24481

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.