जबलपुर में हाई कोर्ट मुंशी पर जानलेवा हमला: मिर्ची झोंककर गोली मारी, प्रॉपर्टी विवाद में 7 लोगों पर केस

जबलपुर (म.प्र.)

On

22 लाख रुपये के जमीन सौदे को लेकर हमला, महिला ने रोका फिर साथियों ने किया फायर; घायल खुद पहुंचा पुलिस चौकी

जबलपुर में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में कार्यरत एक मुंशी पर गुरुवार देर रात जानलेवा हमला हुआ। यह घटना पाटन थाना क्षेत्र के बेनीखेड़ा के पास रात करीब 11:15 बजे हुई, जहां हमलावरों ने पहले मिर्ची पाउडर से आंखों पर हमला किया और फिर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद पीड़ित खुद नुनसर पुलिस चौकी पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आगाशोद निवासी 52 वर्षीय ठाकुर दास पटेल अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी एक महिला ने चेहरा ढककर उन्हें रास्ते में रोका और अचानक उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े।

इसके बाद पहले से घात लगाए बैठे लगभग छह लोगों ने उन्हें घेर लिया और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने कट्टे से फायर कर दिया, जिसमें गोली उनके पेट के पास लगी और छर्रे गले में जा लगे।

घायल अवस्था में ठाकुर दास किसी तरह मौके से बचकर नुनसर पुलिस चौकी पहुंचे, जहां से उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पूरा विवाद जमीन सौदे से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सूखा क्षेत्र में जमीन खरीदने के लिए उन्होंने 22 लाख रुपये दिए थे, लेकिन आरोपियों ने रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया। इसी विवाद के चलते यह हमला किया गया।

पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने दीपक काक्षी, गोपाल काक्षी, वंदना सिंह, बृजलाल पटेल, अर्जुन और सिद्धार्थ दुबे समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं और इलाके में दबिश दी जा रही है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Apr 2026 By Nitin Trivedi

जबलपुर में हाई कोर्ट मुंशी पर जानलेवा हमला: मिर्ची झोंककर गोली मारी, प्रॉपर्टी विवाद में 7 लोगों पर केस

जबलपुर (म.प्र.)

जबलपुर में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में कार्यरत एक मुंशी पर गुरुवार देर रात जानलेवा हमला हुआ। यह घटना पाटन थाना क्षेत्र के बेनीखेड़ा के पास रात करीब 11:15 बजे हुई, जहां हमलावरों ने पहले मिर्ची पाउडर से आंखों पर हमला किया और फिर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद पीड़ित खुद नुनसर पुलिस चौकी पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आगाशोद निवासी 52 वर्षीय ठाकुर दास पटेल अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी एक महिला ने चेहरा ढककर उन्हें रास्ते में रोका और अचानक उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े।

इसके बाद पहले से घात लगाए बैठे लगभग छह लोगों ने उन्हें घेर लिया और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने कट्टे से फायर कर दिया, जिसमें गोली उनके पेट के पास लगी और छर्रे गले में जा लगे।

घायल अवस्था में ठाकुर दास किसी तरह मौके से बचकर नुनसर पुलिस चौकी पहुंचे, जहां से उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पूरा विवाद जमीन सौदे से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सूखा क्षेत्र में जमीन खरीदने के लिए उन्होंने 22 लाख रुपये दिए थे, लेकिन आरोपियों ने रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया। इसी विवाद के चलते यह हमला किया गया।

पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने दीपक काक्षी, गोपाल काक्षी, वंदना सिंह, बृजलाल पटेल, अर्जुन और सिद्धार्थ दुबे समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं और इलाके में दबिश दी जा रही है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/deadly-attack-on-high-court-clerk-in-jabalpur-pepper-thrown/article-50793

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.