लाडली बहना को हर महीने मिलेंगे ₹3000? सरकार ने दिया ये जवाब

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की राशि को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. सरकार इस राशि को बढ़ाकर 3000 रुपये करेगी? कांग्रेस के इस सवाल पर मोहन सरकार ने जवाब दिया है. आइये जानते हैं सरकार ने क्या कहा?

साल 2023 के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए गेम-चेंजर बनी मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. इसकी राशि बढ़ाकर 3000 रुपये करने के मामले में मोहन सरकार ने जवाब दिया है. मंगलवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस के विधायकों ने जब इस बारे में पूछा तो सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान ₹1250 की मासिक राशि को ₹3000 तक बढ़ाने का कोई प्रस्ताव अनुपूरक बजट में सरकार के विचाराधीन नहीं है. 

16 महीने से पंजीयन नहीं 

दरअसल इस योजना के लिए 20 अगस्त 2023 के बाद से नए लाभार्थियों का पंजीकरण नहीं हुआ है. 16 महीने में इस योजना से नई लाडली बहन नहीं जुड़ी हैं. मंगलवार को विधानसभा में कांग्रेस ने ये मुद्दा उठाया. सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल और महेश परमार ने सवाल पूछा.

उसके जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि  "पहले चरण में पंजीकरण प्रक्रिया 20 अगस्त 2023 तक पूरी की गई थी. योजना के अंतर्गत नए पंजीकरण अभी तक शुरू नहीं किए गए हैं."

महेश परमार के सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि वर्तमान ₹1250 की मासिक राशि को ₹3000 तक बढ़ाने का कोई प्रस्ताव अनुपूरक बजट में सरकार के विचाराधीन नहीं है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योजना में नई पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने का कोई प्रस्ताव अभी सरकार के पास नहीं है.  

परमार के दूसरे सवाल पर सरकार ने बताया कि लाभार्थियों की आयु सीमा को 21 साल से घटाकर 18 साल करने या इसे 60 साल से अधिक करने पर भी कोई विचार नहीं किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, जो आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता देने के मकसद से शुरू की गई थी. जिसका ऐलान तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मार्च 2023 में किया था. इसे आधिकारिक रूप से जून 2023 में जबलपुर से लॉन्च किया गया था. शुरुआत में ₹1000 की राशि दी गई थी. जिसे तीन महीने के बाद बढ़ाकर ₹1250 किया गया. शिवराज सिंह चौहान ने वादा किया था कि योजना की राशि में धीरे-धीरे ₹250 प्रति माह की वृद्धि की जाएगी. ताकि यह ₹3000 प्रति माह तक पहुंच सके. बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनावी घोषणा पत्र में भी इस वादे को दोहराया था.  

सीएम ने कही ये बात 

विपक्षी कांग्रेस लगातार राज्य सरकार को घेरते हुए यह सवाल उठा रही है कि योजना की राशि ₹1250 से अगली स्तर ₹1500 तक कब बढ़ाई जाएगी?  हालांकि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है कि सरकार अगले चार सालों में ₹3000 की राशि तक पहुंचाने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना ने न सिर्फ मध्य प्रदेश में बीजेपी की चुनावी किस्मत को नया जीवन दिया, बल्कि महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति सरकार की 'माझी लाडकी बहिण योजना' भी विधानसभा चुनावों में गेम-चेंजर साबित हुई. झारखंड में हेमंत सोरेन ने मंईया सम्मान योजना शुरू की.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Dec 2024 By दैनिक जागरण

लाडली बहना को हर महीने मिलेंगे ₹3000? सरकार ने दिया ये जवाब

BHOPAL, MP

साल 2023 के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए गेम-चेंजर बनी मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. इसकी राशि बढ़ाकर 3000 रुपये करने के मामले में मोहन सरकार ने जवाब दिया है. मंगलवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस के विधायकों ने जब इस बारे में पूछा तो सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान ₹1250 की मासिक राशि को ₹3000 तक बढ़ाने का कोई प्रस्ताव अनुपूरक बजट में सरकार के विचाराधीन नहीं है. 

16 महीने से पंजीयन नहीं 

दरअसल इस योजना के लिए 20 अगस्त 2023 के बाद से नए लाभार्थियों का पंजीकरण नहीं हुआ है. 16 महीने में इस योजना से नई लाडली बहन नहीं जुड़ी हैं. मंगलवार को विधानसभा में कांग्रेस ने ये मुद्दा उठाया. सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल और महेश परमार ने सवाल पूछा.

उसके जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि  "पहले चरण में पंजीकरण प्रक्रिया 20 अगस्त 2023 तक पूरी की गई थी. योजना के अंतर्गत नए पंजीकरण अभी तक शुरू नहीं किए गए हैं."

महेश परमार के सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि वर्तमान ₹1250 की मासिक राशि को ₹3000 तक बढ़ाने का कोई प्रस्ताव अनुपूरक बजट में सरकार के विचाराधीन नहीं है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योजना में नई पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने का कोई प्रस्ताव अभी सरकार के पास नहीं है.  

परमार के दूसरे सवाल पर सरकार ने बताया कि लाभार्थियों की आयु सीमा को 21 साल से घटाकर 18 साल करने या इसे 60 साल से अधिक करने पर भी कोई विचार नहीं किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, जो आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता देने के मकसद से शुरू की गई थी. जिसका ऐलान तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मार्च 2023 में किया था. इसे आधिकारिक रूप से जून 2023 में जबलपुर से लॉन्च किया गया था. शुरुआत में ₹1000 की राशि दी गई थी. जिसे तीन महीने के बाद बढ़ाकर ₹1250 किया गया. शिवराज सिंह चौहान ने वादा किया था कि योजना की राशि में धीरे-धीरे ₹250 प्रति माह की वृद्धि की जाएगी. ताकि यह ₹3000 प्रति माह तक पहुंच सके. बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनावी घोषणा पत्र में भी इस वादे को दोहराया था.  

सीएम ने कही ये बात 

विपक्षी कांग्रेस लगातार राज्य सरकार को घेरते हुए यह सवाल उठा रही है कि योजना की राशि ₹1250 से अगली स्तर ₹1500 तक कब बढ़ाई जाएगी?  हालांकि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है कि सरकार अगले चार सालों में ₹3000 की राशि तक पहुंचाने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना ने न सिर्फ मध्य प्रदेश में बीजेपी की चुनावी किस्मत को नया जीवन दिया, बल्कि महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति सरकार की 'माझी लाडकी बहिण योजना' भी विधानसभा चुनावों में गेम-चेंजर साबित हुई. झारखंड में हेमंत सोरेन ने मंईया सम्मान योजना शुरू की.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dear-sister-will-get-%E2%82%B93000-every-month-government-gave-this/article-5699

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.