सेहरा बंधने से पहले मौत: रीवा में दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे की मौत, दोस्त की हालत गंभीर

Rewa, MP

शादी की खुशियां मातम में बदल गईं जब बारात जाने से कुछ घंटे पहले ही एक दूल्हा सड़क हादसे का शिकार हो गया।

रीवा-प्रयागराज मार्ग पर कलवारी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दूल्हा और उसके दोस्त को कुचल दिया। हादसे में दूल्हे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

गढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कलवारी गांव के पास यह हादसा बुधवार सुबह हुआ। बताया जा रहा है कि दूल्हा कुछ आवश्यक सामन खरीदने अपने दोस्त के साथ बाइक पर निकला था। दोनों रीवा-प्रयागराज हाइवे पर जैसे ही कलवारी मोड़ के पास पहुंचे, तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से कुचल दिया।

मौके पर ही तोड़ा दम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि दूल्हे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है और उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

शाम को बारात

हादसे का शिकार हुआ युवक आज शाम बारात लेकर निकलने वाला था। परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था, लेकिन एकाएक आई इस खबर ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घर में जहां हल्दी और मेंहदी का माहौल होना था, वहां अब चीख-पुकार और आंसुओं की गूंज है।

पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सेहरा बंधने से पहले मौत: रीवा में दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे की मौत, दोस्त की हालत गंभीर

Rewa, MP

रीवा-प्रयागराज मार्ग पर कलवारी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दूल्हा और उसके दोस्त को कुचल दिया। हादसे में दूल्हे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

गढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कलवारी गांव के पास यह हादसा बुधवार सुबह हुआ। बताया जा रहा है कि दूल्हा कुछ आवश्यक सामन खरीदने अपने दोस्त के साथ बाइक पर निकला था। दोनों रीवा-प्रयागराज हाइवे पर जैसे ही कलवारी मोड़ के पास पहुंचे, तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से कुचल दिया।

मौके पर ही तोड़ा दम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि दूल्हे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है और उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

शाम को बारात

हादसे का शिकार हुआ युवक आज शाम बारात लेकर निकलने वाला था। परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था, लेकिन एकाएक आई इस खबर ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घर में जहां हल्दी और मेंहदी का माहौल होना था, वहां अब चीख-पुकार और आंसुओं की गूंज है।

पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/death-before-sehra-was-tied-the-grooms-death-in-a/article-23115

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.