- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- श्योपुर: सीप नदी में नहाने गए व्यक्ति की डूबने से मौत, 18 घंटे बाद मिला शव
श्योपुर: सीप नदी में नहाने गए व्यक्ति की डूबने से मौत, 18 घंटे बाद मिला शव
Sheopur, MP
जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में सीप नदी में नहाने गए एक 45 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गिर्राज खटीक के रूप में हुई है, जो बुधवार दोपहर से लापता था। गुरुवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम ने शव बरामद किया।
मामला बुधवार दोपहर का है, जब गिर्राज पुत्र कन्हैयालाल खटीक नहाने के लिए सीप नदी के रपटे पर गया था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। नदी किनारे उसके कपड़े और चप्पल मिलने पर डूबने की आशंका जताई गई।
सूचना मिलने पर मानपुर थाना प्रभारी पप्पू यादव पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीईआरएफ टीम को बुलाया गया। बुधवार रात 9 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह पुनः अभियान शुरू हुआ और शव को पानी से बाहर निकाला गया।
टीम ने किया सफल रेस्क्यू, जांच जारी
सर्च ऑपरेशन में एसडीईआरएफ के जवान अंकित सोलंकी, नवदीप शर्मा, सुनील भूरिया, छविराम, रामनारायण और पवन शामिल रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में यह एक हादसा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। परिजन और ग्रामीणों में घटना को लेकर शोक का माहौल है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए