- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में इलाज कराने आए युवक की सड़क हादसे में मौत, लोडिंग वाहन ने रौंदा
भोपाल में इलाज कराने आए युवक की सड़क हादसे में मौत, लोडिंग वाहन ने रौंदा
Bhopal, MP
भोपाल एयरपोर्ट रोड पर एक दर्दनाक हादसे में मां का इलाज कराने आए युवक की अज्ञात लोडिंग वाहन से टकराकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक नायक (45 वर्ष), निवासी शहीद कॉलोनी, ब्यावरा के रूप में हुई है।
हादसा शनिवार को उस वक्त हुआ जब अशोक एक निजी अस्पताल से बाहर निकलकर सड़क पार कर अपनी कार की ओर जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार, अशोक नायक अपनी मां का पैरालिसिस का इलाज कराने शुक्रवार को भोपाल आए थे और भोपाल मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराकर वहीं ठहरे हुए थे। शनिवार को वे एयरपोर्ट रोड स्थित अस्पताल में भर्ती अपने एक मित्र से मिलने पहुंचे थे। वापस लौटते समय मनभावन टेकरी के पास सड़क पार करते वक्त दूध से भरे एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
घटना के तुरंत बाद अशोक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह साढ़े नौ बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कोहेफिजा पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
रविवार दोपहर को हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे वे अंतिम संस्कार के लिए ब्यावरा ले गए।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए